पणजी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने हमारे देश में दिल्ली इतने बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। चीन हमारे देश में लगातार घुसपैठ कर रहा है।

शनिवार को राहुल गांधी ने पणजी के पास कांग्रेस पार्टी की बैठक में कहा कि इस देश में एक त्रासदी सामने आ रही है। चीनी हमारे देश में प्रवेश करते हैं, हमारी हजारों किलोमीटर की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। लगभग दिल्ली के आकार की भूमि पर उनके द्वारा कब्जा कर लिया गया है। वे आज भारतीय क्षेत्र के अंदर बैठे हैं और पीएम कहते हैं कि किसी ने हमारी जमीन नहीं ली है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के लाखों किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को दरकिनार करते हुए केंद्र सरकार पर क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, भाई भाई के खिलाफ खड़ा है। देश बंटा हुआ है, नफरत फैलाई जा रही है और वही पांच-छह लोगों को फायदा पहुंच रहा है। सारी साजिश यही है कि वही पांच या छह लोग लाभान्वित हों। कोई फर्क नहीं पड़ता अगर देश जलता है, कोई फर्क नहीं पड़ता अगर पूरे देश में नफरत फैलती है, लेकिन उन्हीं पांच या छह लोगों को फायदा होना चाहिए। यही आज के भारत की सच्चाई है।