Video : माता-पिता ने शादी से किया इंकार तो सनकी आशिक ने जो किया उससे कांप गई रूह

आरोपी के यहां काम करती थी नाबालिग लड़की

minor girl
minor girl

रायपुर। छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh news) की राजधानी रायपुर (Raipur News) से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो (viral video) में एक सनकी आशिक नाबालिग लड़की को घसीट रहा है। साथ ही उस पर गंडासे से हमला किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोपी पीड़ित लड़की से एकतरफा प्यार करता था। उसने उसकी मां से कहा था कि अपनी बेटी मुझे दे दो। पत्नी बनाकर रखूंगा। मां ने इनकार किया तो उसने क्रूरता की हद पार कर दी है। उसने सरेआम खूनी खेल खेला है। इस दौरान उसे कोई बचाने भी नहीं आया है।

नाबालिग को घसीटते रहा आरोपी

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (crime news) कर लिया है। इसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी नाबालिग लड़की को घसीटते ले जा रहा है। गंडासे से हमले के बाद लड़की का खून निकल रहा था। आरोपी सड़क पर गंडासा लिए चल रहा था। इसकी वजह से किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि उसे बचाया जा सके।

आरोपी के यहां काम करती थी नाबालिग लड़की

वहीं, घटना गुढ़ियारी इलाके की है। पीड़ित लड़की ओंकार तिवारी नाम के शख्स के मसाला सेंटर में काम करती थी। मसाला सेंटर के मालिक ने ही कहा था कि अपनी बेटी को दे दो, मैं उसे पत्नी बनाकर रखूंगा। मां ने मना किया तो आरोपी तिवारी खूंखार बन गया। घटना के बाद परिजनों ने कहा कि आरोपी शनिवार रात भी गंडासा लेकर घर में घुसा। वहीं, पीड़िता के परिवार से उसने बदसलूकी भी की थी। बच्ची उससे बचने के लिए सड़क पर भागी तो वह गंडासा लेकर बाल पकड़कर घसीटने लगा। इसके बाद आरोपी ने फिर से बच्ची पर हमला कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस दौरान सड़क पर कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया है। उन्हीं लोगों ने वीडियो वायरल किया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को जलाने की कोशिश भी करने वाला था। पीड़िता की स्थिति में सुधार के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता से शादी करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों में अनबन चल रहा था।

सितंबर 22 में लड़की ने शुरू किया था काम

गौरतलब है कि आरोपी ओंकार तिवारी 47 साल का है। वह गुढ़ियारी इलाके के अशोक नगर में रहता है। लड़की ने सितंबर 2022 में उसके यहां काम की शुरुआत की थी। छेड़छाड़ की शिकायत के बाद लड़की ने काम छोड़ दिया था। वहीं, नाबालिग के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। उसी ने थाने में पहुंचकर मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।