Aloo Mathri
Aloo Mathri

Mathri Recipe: होली रंगों का त्योहार है। होली में घर पर तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। अगर आप भी मैदे की जगह घर पर आलू की मठरी बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको इस लेख में आलू की मठरी बनाने की विधि बताएंगे।

होली की तैयारियां घर पर जोरों से चल रही होंगी। नमकीन, गुजिया, रसगुल्ले सब बन रहे होंगे। इसके साथ ही होली के मौके पर घरों में मठरी जरूर बनाई जाती है। मठरी एक राजस्थानी स्नैक है राजस्थान में बनने वाला यह स्नैक आज इतना लोकप्रिय है कि भारत के हर घर में बनाया जाता है। खस्ता मठरी बनाना थोड़ा सा मुश्किल होता है। मैदे की मठरी तो सब बनाते हैं, लेकिन क्या आपने आलू की मठरी के बारे में कभी सुना है या कभी इसका मजा लिया है अगर नहीं तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आलू की मठरी बनाने का तरीका बताएंगे।

Holi 2023: होली पर बनाएं ये ईजी और टेस्टी स्नैक्स, जानें आसान रेसिपीज

(Aloo mathri) आलू मठरी

आलू मठरी बनाने की सामग्रीः 1 कप मैदा, 2 बड़े चम्मच सूजी, 2 चम्मच तिल, 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, 1/2 छोटा चम्मच अजवायन, नमक आवश्यकता अनुसार, 1 बड़ा उबला हुआ आलू, 2 कप वेजिटेबल ऑयल।

(Aloo mathri recipe) आलू मठरी बनाने की विधि-

सबस पहले एक बाउल में मैदा, सूजी, तिल, चिली फ्लेक्स, अजवायन और नमक डालें।
2 चम्मच गर्म तेल भी डाल दीजिए।
अब एक उबले हुए आलू को मसल कर इस मिश्रण में डाल दें। पानी डालें और नरम आटा बनाने के लिए गूंथ लें।
अब इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और बेलन की मदद से चपटा कर लें। पापड़ी में समान रूप से छेद करने के लिए कांटे का इस्तेमाल करें।
कढ़ाई में तेल गर्म करें और बेली हुई पापड़ी को गर्म तेल में डाल दें।
अब इसे तरफ से क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें।
अब्सॉर्बेंट पेपर पर फ्राई कर के निकाल कर सर्व करें।
इस टेस्टी स्नैक्स को आप एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। जब भी आपका मन करें खाएं।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।