Dark Circle:
Dark Circle:

Remedies For Dark Circle: लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण आज कल डार्क सर्कल्स की समस्या देखने को मिलती है। डार्क सर्कल्स के कारण कभी-कभी शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे डार्क सर्कल्स को कैसे दूर किया जा सकता है।

डार्क सर्कल्स के पीछे का सबसे बड़ा कारण है स्ट्रेस और टेंशन, कई बार नींद पूरी ना होने की वजह से भी धीरे-धीरे डार्क सर्कल अपना घर बना लेते हैं। जब यह काले घेरे बढ़ जाते हैं तो चेहरे की सुंदरता पर असर पड़ने लगता है। ऐसे में कुछ बहुत ही आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरत में दाग लगा देता है। इसका असर आपके पूरे चेहरे पर दिखने लगता है। ऐसे में कुछ बहुत ही आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

डार्क सर्कल्स के कारण : हार्मोनल बदलाव, नशे की लत, बढ़ती उम्र, खून की कमी होने पर, एलर्जी के कारण, स्ट्रेस और टेंशन, नींद की कमी, पोषण की कमी।

डार्क सर्कल्स को दूर करने के घरेलू उपाय-

नींबू का रस: नींबू के रस को सीधे तौर पर प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं। नींबू के रस के अंदर सिट्रिक एसिड मौजूद होता है जो न केवल दाग धब्बों को दूर करने में उपयोगी है बल्कि रंग साफ कर सकता है।  नींबू के रस को रुई के माध्यम से प्रभावित स्थान पर लगाएं।

संतरे का रस-

संतरे का रस: संतरे का रस विटामिन, विशेष रूप से विटामिन ए और सी से भरपूर होता है, ये दोनों ही स्वस्थ त्वचा में मदद करते हैं। संतरे के रस में थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं।

Migraine: माइग्रेन के दर्द से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों से पा सकते हैं आराम

नींबू और शहद: नींबू और शहद दोनों से भी काले घेरे को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप एक चम्मच नींबू में एक चम्मच शहद को मिलाएं और बने मिश्रण से अपनी आंखों के नीचे मसाज करें। 10 मिनट बाद अपनी आंखों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से डार्क सर्कल से राहत मिल सकती है।

नींबू और दही: नींबू और दही भी आंखों के कालेपन को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप दो चम्मच दही में एक चम्मच नींबू के रस को मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। अब आप साधारण पानी से धो लें। आप चाहे तो बने मिश्रण में हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे करने से आंखों के नीचे कालेपन से राहत मिल सकती है।

नारियल का तेल त्वचा सूजन कम करता –

नारियल का तेल: यदि आप बहुत अधिक स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करना पसंद नहीं करते हैं तो नारियल का तेल आपकी त्वचा के लिए एकदम सही है। नारियल का तेल त्वचा को शांत करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है जबकि बैगी लुक को हल्का कर सकता है।

एलोवेरा जेल-

एलोवेरा जेल में एलोसिन होता है, एक कॉम्पोनेन्ट जो टायरोसिनेज एक्टिविटी को रोकता है। यह आपकी स्किन पर एक्सेस पिग्मेंटेशन को रोकने में मदद कर सकता है। यह आसपास के क्षेत्र में त्वचा को हाइड्रेट भी कर सकता है और इसे कोमल बना सकता है।

टमाटर-

टमाटर लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन जैसे फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं जो स्किन टिश्यूज के ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करते हैं और त्वचा की रेडनेस को कम करते हैं। यह आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।