constipation
constipation

Healthy Diet: शरीर में पानी की कमी, तनाव और बीमारी के चलते भी कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज होने पर मलत्याग करने में दिक्कत आती है। कब्ज हो जाने पर पेट में मरोड़ और जकड़न महसूस होना, पेट भारी लगना, उल्टी जैसा महसूस होना या फिर मलत्याग करते हुए दर्द महसूस होने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताते हैं, जिसे रोजाना खाली पेट खाने से आप इस समस्या पर काबू पा सकते हैं।

आजकल काफी लोग पेट की गड़बड़ी से जूझ रहे हैं। कब्ज, एसिडिटी जैसी बीमारियों की वजह से लोग न तो ढंग से खा पाते हैं और न कहीं बाहर घूमने की हिम्मत जुटा पाते हैं। कब्ज पाचन से जुड़ी ऐसी समस्या है जो किसी को भी और कभी भी हो सकती है। कब्ज होने का बड़ा कारण खानपान में पोषक तत्वों की कमी और जीवनशैली की कुछ आदतें भी हो सकती हैं।

कब्ज के इलाज के नाम पर बहुत सारी कंपनियां कई उत्पाद बना रही हैं लेकिन उनके सेवन से फायदा कम और साइड इफेक्टस ज्यादा हैं। जिसके चलते काफी सारे लोग उन्हें आजमाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताते हैं, जिसे रोजाना खाली पेट खाने से आपकी पेट की गड़बड़ी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो सकती है।

भरपूर मात्रा में मिलते हैं पोषक तत्व-

सेब : सेब डॉक्टरों के मुताबिक सेब में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर, प्रोटीन, पानी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर के साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिंस भी पाए जाते हैं, जो शरीर को फिट रखने में फायदा पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम और विटामिन सी से शरीर को कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। आज हम रोजाना खाली पेट सेब खाने के ऐसे ही अनेक फायदों से अवगत करवाते हैं।

इन्फेक्शन दूर रहता है-

सेब के अंदर प्रोटीन और विटामिन सी मिलता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। इसकी वजह से मौसमी बीमारियों का अटैक होने पर भी शरीर एकदम फिट रहता है और इंफेक्शन उसे छू नहीं पाता। इसमें मौजूद फाइबर की वजह से कब्ज की समस्या दूर रहती है और पेट में गड़बड़ी नहीं होती।

Weight Gain Tips : खाते तो बहुत हैं, लेकिन फिर भी वजन नहीं बढ़ता, डाइट में शामिल करें ये चीजें

शरीर को मिलती है ऊर्जा-

सेब में विटामिन सी और पोटेशियम की मौजूदगी के चलते हमारा शरीर बैक्टीरिया और वायरस के अटैक से सुरक्षित रहता है। इनकी वजह से शरीर को ऊर्जा मिलती है, जिससे थकावट दूर रहती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिंस भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं।

भरा रहता है पेट –

सेब के सेवन से वजन घटाया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर की वजह से पेट लंबे वक्त तक भरा रहता है और शरीर को एनर्जी मिलती रहती है। इसकी वजह से व्यक्ति ओवर ईटिंग बचा रहता है। जिससे मोटापा भी कंट्रोल में रहता है।

इन फूड्स का सेवन कर सकते है-

कब्ज दूर करने के लिए गुनगुने पानी के साथ त्रिफला का सेवन किया जा सकता है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाचन पर अच्छा असर दिखाते हैं।
रात के समय गर्म दूध में घी मिलाकर पीने से भी कब्ज से राहत मिल सकती है। एक से 2 दिन में ही यह नुस्खा अपना असर दिखा देता है।
ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं जिस चलते इन्हें कब्ज होने पर खाना चाहिए। ओट्स सुबह नाश्ते में भी खाए जा सकते हैं और शाम के समय भी।
ब्रोकोली और पालक जैसी हरी सब्जियां भी फाइबर की अच्छी स्त्रोत हैं। इन्हें भी खानपान में शामिल करें।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।