Why we should not drink tea: भारतीय लोग चाय के बहुत शौकीन होते हैं। कुछ लोगों की बिना चाय के नींद ही नहीं खुलती, कुछ लोग तो ऐसे भी है वे हर घंटे चाय पीने की आदी होते है। लेकिन सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीने के बहुत सारे नुकसान भी है। जो आपको पेट की गंभीर बीमारी दे सकती है।
हम भारतीय चाय के इतने ज्यादा शौकीन होते हैं। इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि यहां हर गली- मोहल्ले, नुक्कड़ में आपको चाय की दुकान जरूर मिल जाएगी। आपको पता होना चाहिए कि चाय या कॉफी का नेचर एसिडिक होता है। खाली पेट इनका सेवन करने से एसिडिक बेसिक संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे कई बार एसिडिटी की शिकायत होती है।
खाली पेट चाय पीना सीधा आपके पेट पर करता है असर –
दरअसल, चाय में थियोफिलाइन नामक एक योगिक होता है, जो निर्जलीकरण की वजह है। चाय पीने के बाद सुबह सबसे पहले मुंह के बैक्टीरिया शुगर को ब्रेक करेंगे, जिससे मुंह का एसिड का स्तर बढ़ जाएगा। कुछ लोगों को सुबह दूध से बनी चाय पीने के बाद भी फूला हुआ महसूस हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं खाली पेट चाय पीना तो सीधा आपके पेट पर असर करता है।
डॉक्टर भी अक्सर मना करते हैं कि भूल से भी खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। इसके शरीर पर कई साइड एफेक्ट होते हैं। खासकर, गर्मी के दिनों में खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए नहीं तो इसमें मौजूद कैफीन, एलथायनिन और थियोफाइलिन शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। वैसे लोग जो सुबह-सुबह बेड पर बैठकर चाय की चुस्की लेना काफी पसंद करते हैं उनके लिए तो दूध वाली चाय काफी ज्यादा नुकसानदायक है।
Constipation: टॉयलेट में लगता है अधिक समय तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Disadvantages of drinking tea on an empty stomach-
चिड़चिड़ापन होता है-
कई लोगों को दूध वाली चाय ज्यादा पसंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं यह शरीर के ज्यादा नुकसानदायक है। इससे आप ज्यादा चिड़चिड़ापन और परेशान महसूस करते हैं। बेहतर यह होगा कि आप खाली पेट ग्रीन टी पिएं।
लिवर : चाय पीने से लिवर पर खराब असर पड़ता है। खाली पेट चाय पीने से लिवर में मौजूद बाइल जूस एक्टिव हो जाती है। जिसकी वजह से चाय पीते ही जी घबराने लगता है। इससे आपको बैचेनी भी हो सकती है।
भूख लगती है कम-
दूध वाली चाय की तरह ब्लैक टी भी हेल्थ के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। इससे आपको बॉडी में सूजन, ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा ब्लैक टी पीने से भूख भी कम लगने लगती है।
कड़क चाय हेल्थ के लिए ठीक नहीं-
जिन लोगों को कड़क चाय पीना काफी ज्यादा पसंद होता है। उनके लिए यह बुरी खबर हो सकती है। कड़क चाय पीने से एक बात हमेशा दिमाग में रखें कि यह पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड फॉर्म करता है। इससे पेट में जख्म भी हो सकता है। इसका समय रहते इलाज नहीं करवाया गया को इससे अल्सर भी हो सकता है।
चाय पीने का समय-
विशेषज्ञों की मानें, तो चाय पीने का सबसे अच्छा समय खाना खाने के 1-2 घंटे बाद का होता है। आप इसे सुबह भी पी सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें, कि खाली पेट कभी ना पीएं। खाली पेट चाय पीना निजर्लीकरण का कारण बन सकती है। खासकर जब इसका सेवन 8-9 घंटे की नींद के बाद किया जाए तब शरीर में भोजन और पानी की मात्रा बिल्कुल नहीं होती। ऐसे में निर्जलीकरण मांसपेशियों में ऐंठन पैदा कर सकती है। इसलिए चाय के साथ में बिस्किट , टोस्ट लेना बेहतर है। शाम के समय चाय पीते वक्त स्नैक्स लेना भी अच्छा विकल्प है।