क्या आप जानते हैं रात को सोने पहले एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए? हो सकते हैं ये नुकसान

आजकल का लाइफस्टाइल पहले से काफी बदल चुका है। लोगों को अक्सर लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करना पड़ता है जिसके चलते फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो गई है। आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन, संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। डॉक्टर्स भी कई बीमारियों में रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। खासकर मोटापा और मधुमेह के लिए एक्सरसाइज वरदान साबित होती है। इसके लिए सुबह या शाम किसी भी समय एक्सरसाइज कर सकते हैं। हालांकि, शाम ढलने के बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो सोने से पहले एक्सरसाइज बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। इसके बावजूद कुछ लोग रात में एक्सरसाइज करते हैं। अगर आप भी सोने से पहले एक्सरसाइज करते हैं, तो अपनी आदत में बदलाव करें। इससे सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

 

इन कारणों से रात को नहीं करना चाहिए वर्कआउट

एक्सरसाइज से एड्रेनल ग्लैंड एड्रेनालाईन का उत्पादन करने के लिए सक्रिय हो जाती है, जिससे हार्टबीट बढ़ जाती है। यह मांसपेशियों में ऑक्सीजन के स्तर और रक्त के प्रवाह को भी बढ़ाता है, जिससे अच्छी नींद में खलल आ सकता है।

एक्सरसाइज के बाद नर्वस सिस्टम को नॉर्मल होने में समय लग सकता है और इस दौरान शरीर में कंपन और मांसपेशियों में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है जिससे रात के समय अच्छी नींद नहीं आने जैसी समस्या हो सकती है।

इंटेंस वर्कआउट जैसे रनिंग, स्विमिंग या हैवी वेट लिफ्टिंग से आपकी मसल्सब्रेक होती हैं। मसल्स हेल्दी रहें और मसल गेन हो, इसके लिए आराम करना जरूरी होता है लेकिन सोने से पहले एक्सरसाइज से यह प्रोसेस सही तरीके से नहीं हो पाता और मसल गेन कम हो जाता है।