Health Tips Fruits For Cold And Cough: मौसम में बदलाव के कारण कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। सर्दियों में ज्यादातर लोगों को खांसी और जुकाम की शिकायत रहती है। खांसी के कारण खाने-पीने में भी परहेज होने लगता है। कहा जाता है कि ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए, ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो खांसी को और बढ़ा दें।
फलों का सेवन करना सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन मिलरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। लेकिन कभी-कभी इन फलों के खाने से हेल्थ की समस्या भी शुरू हो जाती है। अगर आपको सर्दी-खांसी की समस्या है तो ऐसे में कुछ फल आपको राहत पहुंचाएंगे तो कुछ फल आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। तो चलिए आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि सर्दी-खांसी होने पर आपको किन फलों का सेवन कर सकते है और किन फलों से परहेज करना चाहिए।
सर्दी-खांसी होने पर ये फल खाएं-
विशेषज्ञ के मुताबिक, खांसी की समस्या में सिट्रिक फलों का सेवन करवना चाहिए। सिट्रिक फल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। इनके सेवन से खांसी की समस्या कम होती है। ये रहे खांसी में फायदेमंद फल।
अनानास: सर्दी-खांसी होने पर अनानास का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट अपने म्यूकोलाईटिक गुणों के कारण म्यूकस को तोड़ सकता है।
अनार: अनार के रस में एंटीऑक्सीडेंट फ्लेवोनॉयड होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अनार के जूस के रोजाना सेवन से लंबे समय तक खांसी और जुकाम होने की संभावना लगभग 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है। अनार के रस में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं।
Arthritis: डेली डाइट में शामिल करें ये घरेलू चीज, गठिया की परेशानी हो जाएंगी दूर
कीवी का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है-
कीवी : कोल्ड व कफ होने पर कीवी का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। खांसी और सर्दी के दौरान कीवी के नियमित सेवन से व्यक्ति के गले में खराश की स्थिति काफी कम हो जाती है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो आपको राहत पहुंचाते हैं।
स्ट्रॉबेरी : स्ट्रॉबेरी में मैंगनीज, विटामिन सी और डाइटरी फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। स्ट्रॉबेरी के ये सभी गुण कोल्ड व कफ होने पर आपको राहत पहुंचाते हैं।
तरबूज : तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन होता है, जो संक्रमण के दौरान श्वसन तंत्र में सूजन को कम करने में मदद करता है।
सेब फ्लेवोनोइड्स से भरे हुए हैं और इनका सेवन कई मायनों में लाभकारी माना गया है। यह आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाता है, जो आपको खांसी और सर्दी से बचाने में मददगार है।
इन फलों से करें परहेज –
स्वस्थ रहने के लिए किसी भी व्यक्ति को फलों का सेवन करना चाहिए। ध्यान दें कि ऐसा कोई विशेष फल नहीं है, जिसे इस अवस्था में खाने से परहेज करना चाहिए। बस आपको इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए कि आप फ्रिज में रखे फलों का सेवन ना करें। ठंडे होने के कारण ये फल आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, कोशिश करें कि आप खट्टे फलों को भी खांसी और जुकाम के दौरान खाने से बचें। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहले से ही खांसी और जुकाम से जूझ रहे व्यक्ति में खट्टे फल एसिड रिफ्लक्स का कारण बन सकते हैं।