Benefits of mushrooms
Benefits of mushrooms

Mushroom: मशरूम की सब्जी है जिसे खाना बहुत कम लोग पसंद करते हैं। अगर आप मशरूम को बेकार की सब्जी समझकर उसे नहीं खाते हैं तो इसके बहुत सारे फायदे। क्या आप जानते हैं  मशरूम में बहुत सारे पोषक तत्व मैजूद होते है। इसमें प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।

इसलिए मशरूम का सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबधी समस्या दूर होती है। लेकिन मशरूम का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पुहंचा सकता है। आइए जानते हैं मशरूम के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

(Mushroom Ke Fayde) मशरूम के फायदे-

डायबिटीजः मशरूम का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मशरूम में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीज मशरूम को आसानी से खा सकतेहैं। मिनरल्स और फाइबर से भरपूर मशरूम में शुगर और कार्बोहाइड्रेट ना के बराबर होते हैं। जिससे ये शरीर का ब्लड शुगर नहीं बढ़ाते और इंसुलिन बनाने में मदद करते हैं।

कैंसरः एक गंभीर बीमारी है, इसलिए अगर इस बीमारी के रोकथाम के लिए आप मशरूम का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर का जोखिम कम होता है। क्योंकि मशरूम में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत करता है-

मशरूम खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। ये एक नेचुरल एंटी एं बायोटिक होता है जो माइक्रोबियल और दूसरे फंगल इंफेक्शन को ठीक करता है। मशरूम नर्व्स को रिपेयर करने में भी मदद करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर आपका शरीर किसी भी संक्रमण की चपेट में आसानी से आ सकता है।

एनीमिया की कमी दूर करता है-

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया की शिकायत होने पर मशरूम का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मशरूम में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। मशरूम का सेवन हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मशरूम में कैल्शियम और विटामिन डी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करता –

हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मशरूम का सेवन काफी फायेदमंद माना जाता है। क्योंकि मशरूम में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही मशरूम का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है।

(Mushroom Ke Nuksan) मशरूम के नुकसान-

मशरूम से कई लोगों को एलर्जी होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।
मशरूम का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द और दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
गर्भवती महिलाओं को मशरूम का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।