Rajgira Benefits
Rajgira Benefits

Rajgira: नवरात्रि में राजगिरा के आटे से कई सारे पकवान बनाए जाते है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर और एमिनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

राजगिरा का इस्तेमाल आमतौर पर उपवास के दौरान किया जाता है। बहुत से लोग इसे एक स्वस्थ अनाज नहीं मानते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल उपवास किया जाता है। राजगिरा से लड्डू, कचौरी और टिक्की सहित कई चीजें बनाई जाती हैं। राजगिरा के बीज को डायबिटीज और हाई बीपी से पीड़ित लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। डायटीशियन बता रही हैं कि इसे डायट में शामिल करने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदे के बारे।

कोलेस्ट्रॉल करे कम-

राजगिरा के बीजों में फाइटोस्ट्रोल होता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार होता है। यह बॉडी में शुगर लेवल को भी मैनेज करता है। बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद करता है कुल मिलाकर यह दिल की बीमारियों को जोखिम को भी काम करता है। ये बॉडी में शुगर लेवल को मैनेज करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

राजगिरा प्रोटीन का अच्छा स्रोत-

प्रोटीन का सेवन करने के लिए लोग ज्यादातर मांस मछली पर निर्भर रहते हैं। लेकिन आप राजगिरा के सेवन से भी प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। ये प्रोटीन का अच्छा स्रोत है ,जो शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने और नई कोशिकाओं को बनाने के लिए जाना जाता है. राजगिरा को प्रोटीन के बेहतर विकल्प के रूप में शामिल किया जा सकता है।

हड्डियों के लिए स्वस्थ-

इसमें अन्य अनाजों की तुलना में तीन गुना अधिक कैल्शियम होता है। इसे डायट में शामिल करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या का कम खतरा होता है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम जिम्मेदार होता है। वहीं राजगिरा में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इसका सेवन ना सिर्फ हड्डियों को मजबूती देता है बल्कि दांतो को भी स्ट्रांग बनाने में मदद करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए-

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी आप राजगिरा का सेवन कर सकते हैं। राजगिरा में जिंक की मात्रा पाई जाती है, जो इम्यून सिस्टम को बढ़ाने का काम कर सकता है। इसके अलावा राजगिरा में विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है। विटामिन ए भी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है।

वजन को नियंत्रित करे-

राजगिरा का सेवन वजन को नियंत्रित करने के लिए भी किया जा सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा होती है। फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करने के साथ-साथ से वजन नियंत्रित करने का काम कर सकता है। दरअसल आप जब फाइबर युक्त भोजन करते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।इससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद-

बढ़ती उम्र के साथ से होने वाली आंखों से संबंधित समस्याओं में भी राजगीरा फायदा पहुंचा सकता है। दरअसल इसमें विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी होता है। अगर आंखों की दृष्टि काम हो रही है, तो आप चौलाई का सेवन करना शुरू कर दें।

बालों को मजबूत बनाए-

नियमित रूप से राजगिरा का सेवन करने से बालों के झड़ने की समस्या में राहत मिल सकती है। दरअसल इसमें लाइसिन होता है जिससे आपके बाल मोटे और मजबूत होते हैं, इसमें सिस्टिन भी होता है जिससे बाल स्वस्थ रहते हैं।
इन्फ्लामेशन कम करता है- चौलाई में पेप्टाइड्स होते हैं जिस वजह से ये इन्फ्लामेशन और दर्द को कम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर से फ्री रेडिकल बाहर निकालने में सहायक होते है।

राजगिरा के बीज का ऐसे करें इस्तेमाल-

इसका इस्तेमाल पुडिंग, खीर और दलिया बनाने के लिए किया जाता है। आप इसके बीजों को पॉप करके स्नैक के रूप में खा सकते हैं। इसके आटे को मल्टीग्रेन आटे के साथ मिलाकर डायट में शामिल कर सकते हैं। इसे किनोआ की तरह पकाया जा सकता है और सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।