Sensitive Teeth
Sensitive Teeth

Sensitivity: दांतों में होने वाली झनझनाहट यह एक आम समस्या है। अगर आप ठंडा या गर्म खाने पर दांतों और मसूड़ों में तेज झनझनाहट या दर्द होता है ये सेंसिटिविटी के कारण हो सकता हैं। कभी-कभी ये समस्या मुंह में हवा खींचने पर भी हो सकती है। आइए जानते हैं ये समस्या क्यों होती है।

दांतों में दर्द होना और दांतों का कमज़ोर होना, दांतों में तेज़ झनझनाहट होना, ठंडा और गरम लगना, ये सब दांतों में होने वाली सेंस्टिविटी के मुख्य लक्षण हैं। दांतों की संवेदनशीलता या सेंस्टिविटी दांतों की सबसे आम समस्याओं में से एक है। दांतों में सेंसिटिविटी की वजह वजह से कोई भी पसंदीदा फूड आइट्म का सेवन करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको आइसक्रीम पसंद है, या फिर गर्म चाय पीना चाहते हैं तो काफी दिक्कत हो जाती हैं। इस लेख में दांतों की सेंस्टिविटी के कारण, लक्षण और इससे निजात पाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

Weight Loss: सर्दियों में बढ़ रहा है वजन तो डाइट में शामिल करें ये फूड

दांतों में सेंसिटिविटी के कारण-

ब्रश करने का गलत तरीका : कई बार हम दांतों को ज्यादा चमकाने की कोशिश में जोर-जोर से ब्रश करने लगते हैं, लेकिन इससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दांतों की सफाई के लिए सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए और साथ इसे हल्के हाथों से दांतों पर रगड़ना चाहिए।

एनामेल का खत्म होना : हमारे दांतों के ऊपर शाइनी प्रोटेक्टिव लेयर होते हैं, जिसे एनामेल कहते हैं। अगर किसी वजह से परत घिस जाती है या खत्म हो जाती है, तो फिर ठंडे और गर्म चीजों के कॉन्टैक्ट में आते ही झनझनाहट पैदा होती है।

मसूड़ों में ढीलापन:  हमारे दांतों की अच्छी सेहत के लिए मसूड़ों का स्वस्थ्य होना बेहद जरूरी है, बढ़ती उम्र और गलत डाइट के कारण मसूड़ों की पकड़ और कसावट ढीली पड़ने लगती है। इससे डेंटाइन का एक्सपोजर बढ़ जाता है, जिससे झनझनाहट पैदा होने लगती है।

डाइट पर ध्यान न देना: दांतों की सेहत इस बात पर भी डिपेंड करती है कि आप हेल्दी डाइट ले रहे हैं या नहीं। इसके लिए शरीर को कैल्शियम और विटामिन डी वाले फूड्स की जरूरत होगी। इसके अलावा सोडा ड्रिंक, कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक से दूरी बनानी होगी। ऐसी चीजें दातों को कमजोर कर देती हैं।

दांतों की सेंस्टिविटी के लक्षण-

आप कुछ भी गर्म या ठंडा खाते हैं या कुछ ठंडा गर्म पीते हैं ,तो दातों में अचानक से दर्द और झनझनाहट की समस्या दातों की सेंस्टिविटी का लक्षण हो सकता है।

यदि आपको अपने दांतों में दर्द महसूस होता है जैसे ब्रश करने में या कुछ खाने में, तो यह दांतों की सेंस्टिविटी का एक लक्षण हो सकता है और बहुत जल्दी आप को सावधान होने की आवश्यकता है।

अगर आप मीठे पदार्थ जैसे चॉकलेट, मिठाई, कैंडी और आइसक्रीम आदि खाने में अचानक से दांतों में दर्द महसूस होता है, तो यह भी दांतों की सेंसिटिविटी का एक लक्षण हो सकता है।