भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के AICC सदस्यों की सूची जारी की गई है। एमपी से 99 नेताओं को AICC सदस्य बनाया गया, जिसमें अधिकतर पूर्व मंत्री और विधायक शामिल है। दिग्गज नेताओं समेत फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्षों को भी सदस्य बनाया गया है।
एआईसीसी के एमपी डेलिकेट की सूची में तीन पिता पुत्रों के नाम भी जोड़े गए हैं। जिसमें कमलनाथ और नकुलनाथ, दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के साथ ही कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया का नाम शामिल है। इसके अलावा अरुण यादव, अजय सिंह का नाम सूची में हैं। इस सूची में अरुण यादव के भाई पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव का नाम नहीं है। सूची में सबसे ज्यादा कमलनाथ समर्थकों के नाम शामिल किए गए हैं।
सीएम की मंत्रियों को सख्त नसीहत : वर्किंग सुधारें, वरना छिन जाएगा मंत्री का तमगा
विधायक आरिफ मसूद AICC के डेलीगेट निर्वाचित
भोपाल। निर्वाचित डेलीगेट्स की सूची जारी की है। इसमें भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को भी शामिल किया गया है। इसकी घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची में की गई है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से कुल 99 नेताओं को इस महत्वपूर्ण एआईसीसी डेलीगेट सूची में शामिल किया गया है।