भोपाल। सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन स्कूलों में आवेदन 15 फ रवरी तक होंगे। जहां सीट से अधिक आवेदन आते हैं, तो उन स्कूलों में लाटरी पद्धति से प्रवेश मिलेगा। वहीं सीएम राइज स्कूलों में केजी-1 में चार वर्ष और केजी-2 में पांच वर्ष के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इन स्कूलों में नर्सरी में प्रवेश नहीं होंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 275 स्कूलों को सीएम राइज स्कूल के रूप में चयनित किया है। सत्र 2023-24 में इन स्कूलों में प्रवेश के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) की ओर से प्रवेश नीति जारी कर दी गई है। इन स्कूलों में नर्सरी कक्षा संचालित नहीं किए जा रहे हैं।
इन स्कूलों में केजी-1(उदय) और केजी-2(अरूण) की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्रत्येक स्कूल को अपने सूचना पटल पर कक्षावार रिक्तियों की सूची चस्पा करना अनिवार्य है।
फाइल नहीं मिली तो सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया हंगामा
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के बाद भी अपने हक की राशि के लिए परेशान हो रहे हैं। ऐसे में गुरूवार को तीन सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ वित्त अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल उनके कैबिन में घुस गए। यहां उनकी फाइल नहीं मिलती तो कर्मचारियों ने शोर करना शुरू कर दिया, तब जाकर फाइल मिली।
इसके बाद तीन कर्मचारियों को सिर्फ पीएफ की राशि ही दी गई है। जबकि शेष राशि अभी तक नहीं मिल सकी है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार ऐसी स्थिति बनती है। अगर आगे ऐसा हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
CONCLUSION
अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।