Congress party
Congress party

भोपाल। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस पार्टी लगातार हारने वाली विधानसभा सीटों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने 65 से 70 ऐसी विधानसभा सीटों को चिह्नित किया जहां, पिछले तीन से चार चुनावों में कांग्रेस जीत नहीं पाई है। इन विधानसभा सीटों के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है।

दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे-

कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन सीटों को लेकर विंध्य और ग्वालियर संभाग में नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठकें भी कर चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने लगातार हारने वाली सीटों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की है। इन सीटों पर वरिष्ठ नेता अधिक ध्यान देंगे। दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ मंडलम, सेक्टर के पदाधिकारियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बैठकों में कार्यकर्ताओं से संभावित प्रत्याशी को लेकर भी राय ली जाएगी।

बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करेगी कांग्रेस

(Congress party) कांग्रेस वर्षों से हार रही यह सीटें-

कांग्रेस जिन सीटों पर वर्षों से विधानसभा का चुनाव हार रही है। उन क्षेत्र के प्रभाव वाले लोगों के साथ सामाजिक और धार्मिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस नेता बैठकें करना शुरू कर चुके हैं। कांग्रेस सागर, नरयावली, रहली, दतिया, बालाघाट, रीवा, सीधी, मानपुर, भोजपुर, नरेला, हुजूर, गोविंदपुरा, बैरसिया, धार, इंदौर दो, इंदौर चार, इंदौर पांच, महू, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर ग्रामीण, बीना, पथरिया, हटा, चांदला, बिजावर, रामपुरबघेलान, सिरमौर, सेमरिया, त्यौंथर, सिंगरौली, देवसर, धौहनी, जयसिंहनगर, जैतपुर, बांधवगढ़, मुड़वारा, जबलपुर केंट, पनागर, सिहोरा, परसवाड़ा, सिवनी, आमला, हरसूद ,टिमरनी, सिवनी मालवा, होशंगाबाद, सोहागुपर, पिपरिया, कुरवाई, शमशाबाद, बुधनी, आष्टा, सीहोर, सारंगपुर, सुसनेर, शुजालपुर, देवास, खातेगांव, बागली, खंडवा, पंधाना, बुरहानपुर, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, मंदसौर, रतलाम सिटी, मल्हारगड़, नीमच, जावद सीटों लगातार हार रही है।