धार। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सत्ता में जनभागीदारी के मॉडल पर काम कर रही शिवराज सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। इसी के तहत औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव औद्योगिक विस्तार के लिए जिले की छायन तहसील (बदनावर) में 10 फऱवरी को नए कपड़ा कारखाने का भूमिपूजन करेंगे।

250 करोड़ का निवेश, 12,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

यह कपड़ा कारखाना पूर्ण रूप से पर्यावरण फ्रेंडली के साथ-साथ उन्नत टेक्नोलॉजी के साथ टेक्निकल टेक्सटाइल से युक्त होगा, जो क्षेत्र में अन्य यूनिट्स को भी आकर्षित करेगा। बदनावर विधानसभा निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। विगत चार वर्षों में शहर के समग्र विकास के लिए अनेक कदम उठाये गए है, जिसके फलस्वरूप शहर की दशा में गुणात्मक परिवर्तन दिखने लगा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली भूमिपूजन करेंगे

उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के प्रयास से बदनावर को नए उद्योग की सौगात मिली है। ग्राम छायन में 250 करोड़ रुपए का निवेश कर नया उद्योग लगेगा। 10 फरवरी शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली भूमिपूजन करेंगे। इस उद्योग की स्थापना से बड़ी संख्या में महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग के साथ-साथ रोजगार मिलेगा। आने वाले 5 वर्षों में कुल 250 करोड़ रुपए का निवेश होगा और लगभग 12,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

कई राज्यों में काम कर रही है ‘जील रेन वियर कंपनी’

न्यू जील रेन वियर कंपनी (न्यू जील फैशन वियर प्राइवेट लिमिटेड) रेनवियर, विंटर वियर और सेफ्टी वियर आदि के आउटर वियर उत्पादों के अग्रणी निर्माता उद्योग समूह हैं। कंपनी अपने उत्पादों को अमेरिका, यूरोप, और मध्य पूर्व के देशों में निर्यात करती है। वर्तमान में कंपनी के प्लांट राजस्थान के डूंगरपुर, महाराष्ट्र के भिवंडी एवं वसई और उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में स्थापित हैं।

विकास यात्रा : तीन दिन में हुए 4088 लोकार्पण और 3049 शिलान्यास

एक नजर में बदनावर परियोजना

  • कुल निवेशः 250 करोड़ रुपए (पांच वर्षो में)
  • रोजगार सृजनः 10,000 से 12,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष
  • विश्वस्तरीय अधोसंरचना के साथ आधुनिक प्लांट की स्थापना