भोपाल। ऐयपोर्ट रोड स्थित पॉश कॉलोनी मैपल ट्री के एक अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल स्थित लैट की खिड़की से ढाई साल का मासूम गिर गया। दरअसल बिल्डिंग में पैटिंग वर्क चल रहा है। काम कर रहे एक मजदूर ने पांव रखने के लिए खिड़की को खोला था। जिसके बाद उसे बंद नहीं किया। इस खिड़की से संटा हुआ बैड है, जिसमें बच्चा खेलते हुए खिड़की तक पहुंचा। खिड़की में चढ़ने के बाद मासूम नीचे झांकने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक के माता और पिता दोनों पोस्ट ऑफिस में पदस्थ हैं।
फ्लैट में पुताई कार्य हो रहा था –
जानकारी के अनुसार रोहित खदानीय मैपल ट्री कॉलोनी एयरपोर्ट रोड गांधी नगर में रहते हैं और न्यू मार्केट में स्थित पोस्ट ऑफि स में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी भी पोस्ट ऑफिस की कर्मचारी हैं। दोनों का ढाई साल का बेटा तक्श है। जिस इमारत में रोहित रहते हैं, उसमें रिन्योवेशन सहित पैंटिंग का काम चल रहा है। पुताई कार्य के लिए बांधे गए भाड़े पर खड़े होकर मजदूर पुताई कर रहा था।
इस वह एक स्टेप नीचे उतरने के लिए बैठा तथा खिड़की को खोलकर उसपर पांव टिका लिए। मजदूर काम करता हुआ आगे बढ़ गया। उक्त खिड़की बेडरूम की है, जिससे संटा हुआ एक बैड रखा हुआ है। इस बैड पर बच्चा खेल रहा था। खेलते हुए वह बैड के सहारे खिड़की पर चढ़ गया। नीचे झांकने की कोशिश बच्चा पांचवी मंजिल ने जमीन पर जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई।
पिता-पुत्र की हाइवा के कुचलने से मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर किया प्रदर्शन
मां का रो-रोकर बुरा हाल-
लोगों ने मासूम की मां को मामले की जानकारी दी। वह तत्काल बच्चे को कॉलोनी वालों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौती संतान को गंवाने का सदमा उनसे सहा नहीं जा रहा। वह कई बार बेहोश चुकी हैं। उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है। इधर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
नगर निगम की कचरा गाड़ी के नीचे दबाने मासूम की मौत
भोपाल। भोपाल के कोलार इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत हो गई है। यहां तेज रफ्तार नगर निगम की कचरा गाड़ी ने मासूम बच्ची को रौंद दिया है। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई है। वहीं मौके से वाहन चालक फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार, कोलार क्षेत्र स्थित प्रियंका नगर के पास एक तेज रफ्तार नगर निगम की कचरा गाड़ी ने मासूम बच्ची को रौंदा दिया। जिससे 2 साल की मासूम की मौत हो गई। घटनास्थल पर वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और गाड़ी को जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।