भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक ट्रक को ओवर टेक करने वक्त बाइक स्लिप होने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हुए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक धनोरा थाना नजीराबाद निवासी अंकित गौर पुत्र माया राम(22) करोंद इलाके में किराए के मकान में रहता था। वह एक होटल में काम करता था। रोजाना की तरह बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब पौने दो बजे अंकित अपने साथी बल बहादुर और रामपा के साथ अपनी बाइक से भानपुरा से करोंद स्थित अपने कमरे की ओर आ रहा था। जब वे राजवंश होटल के सामने पहुंचे, तभी अंकित ने आगे चल रहे एक ट्रक को ओवर टेक करने का प्रयास किया। इससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने के बाद स्लिप हो गई।
Chhatarpur: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई हुआ गिरफ्तार, दलित परिवार की शादी में की थी मारपीट
पुलिस मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है-
जिससे तीनों युवक सड़क पर दूर तक फिसलते हुए चले गए। इस हादसे में हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से अंकित गौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके साथ बल बहादुर और रामपाल को मामूली चोट आई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर मर्चुरी में रखवा दिया। जहां पर आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
चार साल से पति से अलग रह रही महिला से ड्राइवर ने नजदीकियां बढ़ाईं। उसने महिला की मदद करते हुए झांसा दिया कि वह जल्द ही शादी कर लेगा। महिला जब झांसे में आ गई तो उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले उसने शादी करने से मना किया तथा सोने की अंगूठी व पैसे लेकर भाग निकला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण
Bhopal News: पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय महिला अयोध्या नगर इलाके में किराए के मकान में रहती है। चार साल पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद से वह अपने तीन बच्चों के साथ यहां पर रहने लगी। बच्चों का भरण-पोषण करने के लिए वह घरों में झाड़ू-पोछे का काम करने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात शिवकांत यादव नाम के ड्राइवर से हो गई थी। चूंकि महिला अकेली थी इसलिए शिवकांत ने उसकी मदद करना शुरू कर दिया।
इसके बाद उसने महिला के घर आना-जाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने महिला को शादी का झांसा दिया तथा शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। वह करीब तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शिवकांत मूलत: प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश का रहने वाला है तथा यहां पर किराए के मकान में रहता है। वह अक्सर महिला के घर में ही रुक जाता था। परेशानी का बहाना बनाते हुए उसने महिला से सोने की अंगूठी व पैसे ले लिए।
महिला जब भी शादी की बात कहती तो वह टालमटोली कर देता था। दो दिन पहले उसने शादी का दबाव डालते हुए सोने की अंगूठी व पैसे वापस मांगे। शिवकांत ने शादी से मना तो किया ही साथ ही पैसा व अंगूठी देने से भी मना कर दिया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की अभी गिरप्तारी नहीं हो पाई है।