Bhopal Crime
Bhopal Crime

भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने पिछले दिनों एक बुजुर्ग किसान की खुदकुशी के मामले में प्रापर्टी डीलर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। आरोपी ने किसान से चार करोड़ की जमीन का अनुबंध कर निरस्त कर दिया। इसके साथ ही आरोपी ने उसकी अनुमति के बिना जमीन के विक्रय को लेकर एक समाचार पत्र में जाहिर सूचना प्रकाशित करा दी थी। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उसे आरोपी द्वारा प्रताड़ित करने की बात का जिक्र किया था।

एसआई श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि शिव नगर करोंद निवासी राजू सेनी(60) किसान थे। इस्लाम नगर में उनकी जमीन थी। वर्ष 2022 में उन्होंने खामखेड़ा बैरसिया निवासी रघुवीर दांगी से उक्त जमीन का चार करोड़ रूपए में सौदा किया था। इस दौरान दोनों पक्षों में अनुबंध हुआ था। इस दौरान रघुवीर दांगी ने एडवांस के तौर पर राजू सेनी को 12 लाख रूपए दिए थे, लेकिन चार माह बाद ही रघुवीर दांगी ने जमीन का अनुबंध निरस्त कर दिया और एडवांस पैसा वापस ले लिया।

सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली थी-

इसके बाद आरोपी ने एक समाचार पत्र में जाहिर सूचना प्रकाशित करा दी। जिसमें इस बात का उल्लेस किया गया कि उक्त जमीन का विक्रय उसकी अनुमति के बिना नहीं किया जाए। इसके साथ ही वह राजू सेनी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इससे तंग आकर गत 13 जनवरी को राजू सेनी ने अपने घर में सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली थी।

Bhopal Crime: हेड कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर प्रोफेसर का किया शारीरिक शोषण

पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि जमीन के मामले को लेकर रघुवीर दांगी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उससे तंग आकर ही वह खुदकुशी कर रहा है। पुलिस ने मर्ग जांच में सुसाइड नोट व परिजनों के बयान आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करेगी।

बातों में उलझाकर लाखों का माल ले उड़ा चोर

भोपाल। कोलार इलाके में स्थित आर्शिवाद कॉलोनी में भावना ज्वैलर्स की दुकान में रविवार की दोपहर को दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। आरोपियों ने पहले चांदी का लॉकेट खरीदा। बाद में सोने के लॉकेट दिखाने की बात कही। फरियादी ने जैसे ही सोने के लॉकेट दिखाए आरोपियों ने बातों में उलझाकर बॉक्स में रखे चार जोड़ सोने के टॉप्स को चोरी कर लिया।

चांदी के लॉकेट दिखाने के लिए कहा-

आरोपियों के जाने के बाद युवक ने सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। जिसमें वारदात कैद हो गई। इसके बाद कल थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। हुलिये के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसआई चंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार अशोक पाल (24) श्यामला हिल्स का निवासी है। वह कोलार की आर्शिवाद कॉलोनी में स्थित भावना ज्वैलर्स के पास में बतौर मैनेजर काम करता है। रविवार को उनकी दुकान खुली थी। दोपहर करीब दो बजे दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर आए। आरोपियों में से एक के हाथ में झोला था। उन्होंने अल्फाबेट्स वाले चांदी के लॉकेट दिखाने के लिए कहा।

फरियादी ने उन्हें कुछ लॉकेट दिखा दिए। आरोपियों ने एक लॉकेट को पसंद कर ले लिया। इसके बाद में जालसाजों ने सेने के अल्फाबेट्स वाले लॉकेट दिखाने की मांग की। फरियादी ने एक बॉक्स में रखे सोने के लॉकेट्स दिखाना शुरु किए। इसी बॉक्स मेें सोने के टॉप्स व अन्य जेवरात भी रखे थे।

आरोपियों ने बातों में उलझाकर कई लॉकेट निकलवा लिए और इसी बीच चार जोड़ सोने के टॉप्स को चोरी कर लिया। बाद में आरोपी वहां से लॉकेट समझ नहीं आने की बात कहकर चलते बने। फरियादी को संदेह हुआ, उसने माल की गिनती की तो चार जोड़ सोने के टॉप्स कम निकले। इस बात की जानकारी पीड़ित ने अपने मालिक को कॉल कर दी। उनके आने के बाद कल अशोक ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।