Bhopal Crime
Bhopal Crime

भोपाल। कोहेफिजा के करबला रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली दो बच्चों की मां से स्कूल में साथ पढ़ने वाले युवक ने दुष्कर्म कर दिया। घटना के समय पीड़िता का पति बर्थ डे पार्टी मनाने गया था। तभी आरोपी जबरन घर में घुसा और मारपीट करने के बाद वारदात को अंजाम दे डाला। हालांकि आरोपी फरार होता इससे पहले ही महिला का पति घर पहुंच गया। उसने पीट-पीटकर आरोपी का एक हाथ तोड़ डाला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है, जबकि आरोपी की शिकायत पर महिला के पति पर मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

टीआई विजय सिंह सिसोदिया के अनुसार 33 वर्षीय महिला करबला रोड पर स्थित एक अपार्टमेंट में रहती है। उसके दो बच्चे हैं और पति बिल्डर है। शनिवार की रात को पीड़िता का पति बर्थ डे पार्टी मनाने दोस्तों के साथ गया हुआ था। इसी बीच आरोपी रेहान खान महिला घर किसी काम के बहाने पहुंच गया। जब उसे पता लगा कि पति घर में नहीं हैं तो वह जबरन घर में घुस गया। इस समय महिला के बच्चे सो रहे थे। आरोपी ने पीड़िता को मारपीट कर उसके साथ ज्यादती की। विरोध करने पर बच्चों की हत्या की धमकी दी।

आरोपी फरार होता इससे पहले ही महिला का पति घर आ गया। जिसे देख महिला ने पूरी आप बीती सुनाई। पति ने आरोपी की धुनाई कर दी। उसके हाथ में बैट से वार कर दिया। जिससे आरोपी का हाथ फ्रेक्चर हो गया। सोमवार की सुबह पीड़िता ने थाने आकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर को उसे न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

स्कूल के दिनों से परेशान करता था आरोपी-

पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि आरोपी उसके स्कूल में साथ पढ़ता था। 11 वीं कक्षा में युवक ने उसे प्रपोज किया था। इसके बाद फरियादिया ने इनकार कर दिया था। तब से ही आरोपी उसे परेशान करता था। लोक लाज के भय से वह किसी को आरोपी की करतूतों की जानकारी नहीं देती थी। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी भी शादीशुदा है। वह निजी बैंग के लिए रिकवरी का काम करता है।

Baby shower ceremony : थाना बना मायका, टीआई बना भाई, स्टाफ ने की एसआई की गोद भराई

14 साल की किशोरी से छेड़खानी-

बरखेड़ी में रहने वाली 14 साल की आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ मोहल्ले में रहने वाले रेहान ने सरेराह छेड़खानी कर दी। कल दोपहर पीड़िता किराना दुकान जाने के लिए घर से निकली थी। तभी रेहान ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी। तब पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। उनके साथ जहांगीराबाद थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

बाथरूम में गिरने से युवक की मौत-

भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में बाथरूम में गिरने के बाद सिर में चोट लगने से युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार आकाश अहिरवार पुत्र जीवनलाल अहिरवार (28) निवासी सिंगार नगर प्रायवेट काम करता था।

सोमवार की शाम को वह घर के बाथरूम में स्लिप होकर गिर गया था। इससे सिर में चोट आने से वह बेहोश हो गया था। परिजनों ने उसे भानपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।