Bhopal Crime
Bhopal Crime

Bhopal Crime:  होशंगाबाद निवासी महिला एक लैट के सौदे के लिए अपने किराएदार के साथ भोपाल आई थी। दोनों हनुमानगंज इलाके की एक लॉज में रुके थे। यहां पर किराएदार युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह करीब नौ महीने तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान होकर महिला ने कल मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हनुमानगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय महिला होशंगाबाद जिले में रहती है। महिला के घर में शैलेन्द्र नाम का किराएदार रहता है। कई महीनों तक किराए से रहने के कारण शैलेन्द्र कई कामों में महिला की मदद कर देता था। पिछले साल महिला ने शैलेन्द्र को बताया कि उसका भोपाल के द्वारकाधाम में एक लैट है जिसे वह बेचना चाहती है इस पर शैलेन्द्र ने कहा कि भोपाल में उसकी पहचान के कई लोग हैं उनसे बात कर वह लैट बिकवा देगा। पिछले साल सात मार्च को महिला शैलेन्द्र के साथ भोपाल आई तथा उसे लैट दिखा दिया।

महिला से पैसे ऐंठना भी शुरू किया –

इसी दिन शैलेन्द्र ने एक पार्टी से लैट के बारे में बात कर ली। दो दिन बाद ही दोनों लैट की बिकवाली के लिए फिर से भोपाल आए। वे यहां पर हनुमानगंज इलाके की एक लॉज में रुके। यहां पर शैलेन्द्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में इसी वीडियों को बनाकर उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही वह महिला से पैसे ऐंठना भी शुरू कर दिया। जमीन के एक सौदे के पैसे भी उसने अपने पास रख लिए। शारीरिक शोषण व ब्लेकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Video : बिल्डिंग से कूदा छात्र, सब इंस्पेक्टर पर गिरा, यह थी वजह

 ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवक ने की खुदकुशी

भोपाल। ऐशबाग स्थित बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर कल शाम को युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलेह के चलते जान देने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बॉडी का हमीदिया स्थित मर्चुरी में पोस्टमार्टम चल रहा है। जानकारी के अनुसार मोहन अहिरवार पुत्र करोड़ी अहिरवार (32)मूलत: कुरवाई तहसील जिला विदिशा का रहने वाला था।

उसके जीजा राजू ने बताया कि 11 साल पहले मोहन ने शादी की थी। इसके बाद वह भोपाल में रहने लगा था। यहां ऐशबाग में रहकर महनत मजदूरी करता था। वह शराब पीने का भी आदि था। नशे में अकसर उसका पत्नी से विवाद होता था। कल भी उसकी पत्नी से मामूली कहासुनी हुई थी।

इसके बाद वह घर से निकल गया था। कुछ देर बाद उसकी ट्रेन से कटने से मौत होने की सूचना परिजनों को मिली। राजू ने बताया कि मृतक के चार बच्चे अनिकेत,मैथिल,सुहानी और पूना हैं। उनकी पत्नी उर्मिला गृहणी हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।