Bhopal Crime
Bhopal Crime

भोपाल। राजधानी की आईएसओ प्रमाणित केंद्रीय जेल में कैदियों की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन की ओर से तमाम प्रकार के दावे किए जाते हैं। इन तमाम दावों की पोल बीती शाम उस समय खुल गई जब एक बंदी ने दूसरे बंदी पर चाकूनुमा हथियार से वार कर दिए। उसके पास यह हथियार कैसे आया अथवा उसने इसे कैसे तैयार किया इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं जेल प्रहरी की ओर से इस मामले की शिकायत थाना गांधी नगर में दर्ज करा दी गई है। घायल कैदी का उपचार कराया जा रहा है। हमलावर मैंटल तथा कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बताया जा रहा है।

गांधी नगर पुलिस के अनुसार सेंट्रल जेल के ब खंड में मोहर सिंह बरेवा नाम का विचाराधीन बंदी है। इसी खंड में अब्दुल वहाब नाम का अन्य विचाराधीन बंदी है। बीती शाम गणना के बाद में सभी बंदियों को बंद किया गया। शाम करीब सवा सात बजे वाहब ने एक लोहे की धातू को घिसकर चाकूनुमा तैयार किए औजार से अचानक मोहर पर हमला कर दिया।

हमले में मोहर को हाथ और गर्दन के पास चोट आई है। इससे वह लहूलुहान हो गया है। जेल प्रहरी सुंदरलाल सोलंकी ने देर रात इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं उप जेल अधीक्षक अजय कुमार खरे ने बताया कि विवाद कारण साफ नहीं हो सका है। वाहब का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। वह एक अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त है। आरोपी के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया गया है। हमला करने के कारणों की जांच कराई जा रही है। उसके पास में लोहे की धातू कैसे आई आई इसकी भी जांच कराई जा रही है।

 जेल में बंद बदमाश को अचानक आईसीयू में भर्ती कराया-

जेल में बंद विचाराधीन बंदी कुख्यात बदमाश तौफीक उर्फ शूटर को कल दोपहर को आनन फानन में हमीदिया अस्तपाल के आईसीयू में भर्ती कराया है। जहां उसे 24 घंटे की निगरानी में रखा गया है। उसकी हालत गंभीर है। वहीं सूत्रों की माने तो उसे मैजर हार्ट अटैक आया है।

पन्ना में वेयर हाउस तलाशता रह गया व्यापारी, 24 लाख भी डूब गए

सड़क हादसे में घायल पिता की मौत, बेटी गंभीर

भोपाल। रातीबढ़ इलाके में विगत वर्ष 31 दिसंबर की दोपहर को सड़क हादसे में घायल में व्यक्ति की उपचार के दौरान बीती रात हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी की हालत नाजुक बनी है। जबकि हादसे में घायल पत्नी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना के समय तीनों एक बाइक पर सवार थे।

92 लाख की ठगी करने वाला एचडीएफसी का पूर्व रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी थी। मृतक के रिश्तेदार राजू राजौरिया ने बताया कि रघुवीर राजौरिया पुत्र बटनलाल राजौरिया (50)निवासी मंडीदीप आयश्र कंपनी में नौकरी करता था। घटना के दिना वह मंडीदीप से पत्नी रामवती बाई और बेटी सुहानी के साथ बाइक पर सवार होकर रातीबढ़ आ रहा था। रातीबढ़ थाना इलाके में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उपचार के लिए पहले तीनों घायलों को जेके अस्पताल फिर हमीदिया में भर्ती कराया गया था। हैड इंजुरी होने के कारण बीती रात रघुवीर की मौत हो गई। जबकि सुहानी की हालत नाजुक बनी हुई है। रामवती की अस्पताल से पूर्व में ही छुट्टी हो चुकी है।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।