suicide
suicide

भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाले युवक ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी मां कल सुबह सागर स्थित अपने मायके गई थी। घटना के समय मृतक घर में अकेला था। वहीं गौतम नगर इलाके में खाने बनाने तमय महिला झुलस गई थी। उसे बचाने के प्रयास में बेटा भी झुलस गया। उपचार के दौरान चार दिन बाद महिला ने बीती रात दम तोड़ दिया। जबकि उसके बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। कोहेफिजा पुलिस ने सुदुति अस्पताल के पास रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

पिता करीब दस साल पहले परिवार को छोड़ चुके हैं-

निशातपुरा थाना के एएसआई छत्रपाल सिंह ने बताया कि अभय पंथी पुत्र मुकेश पंथी (20)हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद में रहता था। वह मजदूरी करता था। उसके पिता करीब दस साल पहले परिवार को छोड़ चुके हैं। घर में उसकी मां-तथा बहन है। दोनों का पालन पोषण अभय किया करता था। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि खुदकुशी के पूर्व अभय ने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया है। वह गुस्सेल स्भाव का था।

कई-कई दिन तक मां और बहन से छोटी मोटी बातों पर नाराज होने के बाद बात नहीं किया करता था। पूर्व में भी कई बार गुस्से में जान देने की बातें कह चुका है। हालांकि कल परिवार में कोई विवाद नहीं हुआ। उसकी मां सुबह के समय बेटी को लेकर सागर स्थित अपने मायके चली गई थी। देर रात करीब सवा 12 बजे मृतक के मकान मालिक अशरफ गेट लगाने के लिए घर नीचे उतरे थे। गेट बंद करने के लिए उपर की ओर जा रहे थे, त ाी उनकी नजरें अभय के कमरे पर पड़ी। उन्होंने शव को फंदे पर लटका हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को उतारकर अस्पताल पहुंचाया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी गई है।

बीजेपी नेता पर दुष्कर्म का आरोप, कटनी में मामला दर्ज

खाना बनाते समय झुलसी महिला ने दम तोड़ा

भोपाल। गौतम नगर पुलिस के अनुसार जेपी नगर में 45 वर्षीय कल्पना पंथी परिवार के साथ रहती थीं। बीती 27 फरवरी को खाना बनाते समय स्टोव भभगने के बाद आग में झुलस गई थीं। उन्हें बचाने के प्रयास में बेटा वैभव भी गंभीर रूप से झुलस गया था। आग के कारण झुग्गी में रखा कुछ सामान भी जलकर खाक हो गया। झुलसे मां-बेटे को लोगों ने किसी तरह से बचाकर हमीदिया अस्पताल में पहुंचाया था। जहां इलाज के दौरान बीती रात महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से झुलसा हुआ है। उसका इलाज जारी है।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

कोहेफिजा स्थित सुदुति अस्पताल के पास रेलवे ट्रेक पर पोल नंबर 220 और 221 के बीच बीती देर रात पुलिस ने शव बरामद किया है। पुलिस का अनुमान है कि ट्रेन से गिरकर युवक की जान गई है। मृतक लाल रंग की टी शर्ट और नीले रंग की जींस पहना हुआ है। उसके एक हाथ में मां और दूसरे में पिता लिखा हुआ है। उसकी जेब से मोबाइल फोन मिला था, जिसमें डायल नंबर पर कॉल करने पर इंदौर में उसके परिचितों से बात हुई है। इंदौर से उसके परिजनों के आने के बाद ही मृतक की शिना त हो सकेगी।

खेत में करंट लगने से किसान की मौत

खजूरी सड़क थाना पुलिस के अनुसार विनोद भिलाला पुत्र प्रभुलाल भिलाला (55) ग्राम भौंरी में रहता था। कल सुबह खेत में पानी देने के लिए गया था। गांव में ही उसकी जमीन है, पानी की मोटर चालू करते ही उसे करंट लग गया। जिससे उसकी जान चली गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।