BJP President Vishnudutt Sharma
BJP President Vishnudutt Sharma

भोपाल। बूथ विस्तारक अभियान-2 के अंतर्गत प्रदेश के 64,100 बूथों को सशक्त, सक्षम व डिजिटल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अभियान चल रही है। 14 मार्च से 24 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा धार में बैठक ली।

 बैलगाड़ी से बूथ पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष शर्मा-

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा बैलगाड़ी से बूथ पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्तागण संकल्पित हैं। भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पित है। हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि इस अभियान के तहत हमारे 12 हजार विस्तारक मिलकर हर बूथ को डिजिटल व सशक्त बनाकर नया इतिहास रचेंगे।

शर्मा ने धार जिले के उमरबन मंडल के कालीबावड़ी ग्राम में बूथ क्रमांक-115 पर बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीणों के आग्रह पर बैलगाड़ी से उमरबन मंडल के कालीबावड़ी ग्राम में बूथ क्रमांक-115 पर पहुंचकर बूथ विस्तारक अभियान-2 में शामिल हुए। सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को दिलाए।

सोमवार को देउस्कर और मंगलवार को हरिनारायण चारी प्रभार ग्रहण करेंगे

भारतीय जनता पार्टी का बूथ विस्तारक अभियान-2

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शुक्रवार को बूथ विस्तारक अभियान-2 के अंतर्गत धार जिले के प्रवास पर थे। प्रदेश अध्यक्ष ने धार के जिला कोर ग्रूप की बैठक ली। जिसके पश्चात बैलगाडी से उमरबन मंडल के काली बावडी ग्राम में बूथ क्रमांक 115 पर पहुंचे।

यहां उन्होंने बूथ बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका डिजिटल पंजीयन किया। बूथ बैठक के पश्चात श्री शर्मा हितग्राही सम्मेलन में शामिल हुए। इसी प्रकार प्रदेश अध्यक्ष बाकानेर के भवादा बूथ क्रमांक 131,132, 222, 223 एवं 224 की बूथ पर पहुँचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ खाट पर बैठक ली।