Burhanpur News: एमपी के बुरहानपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर शेखापुर के बीच हुआ।
मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है-
प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरा मिनी ट्रक और आइसर खंडवा से देवताले की ओर जा रहा था। गन्ने से भरे आयशर वाहन और ट्रक में जोरदार भिड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। खकनार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग भी हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए पहुंच गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
वहीं, हादसे के बाद घायल और मृतकों की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद स्थानीय लोग ही पहले उन्हें खकनार स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में ले गए हैं। यहां सात घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें तीन की हालत गंभीर है। बुरहानपुर जिले में इस साल का यह सबसे बड़ा हादसा है।
Bhopal Crime: फोटो वायरल करने के नाम पर युवती से ठगी
सरकार ने किया मुआवजा देने का ऐलान-
वहीं, सरकारी नियमों के मुताबिक मृतकों को मुआवजा भी दिया जाएगा। स्थानीय नेताओं ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। दरअसल, एक ट्रक में गन्ना लदा हुआ था। गन्ना लोडेट ट्रक मजदूरों से भरे मिनी ट्रक से जा टकराया है।
CONCLUSION
अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।