Weather in mp : मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि ठंड-गर्म हवाओं के बीच आज से मध्यप्रदेश में 7 मार्च तक मौसम इसी प्रकार परिवर्तित होता रहेगा। कई जगह बादल छाए रहेंगे तो कुछ जगह बारिश भी होगी।
राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर, रीवा एवं शहडोल संभाग के भीगने के आसार है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बारिश एवं बादल छाए रहने के बाद भी दिन-रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं आएगा। साथ ही 7 मार्च के बाद गर्मी का प्रभाव और तेज हो जाएगा।
भोपाल में हल्की बारिश के आसार
भोपाल में आज शनिवार 4 मार्च की शाम से मौसम बदलने का अनुमान है। बैरसिया क्षेत्र में हल्की वर्षा हो सकती है। अगले दिन यानी रविवार 5 मार्च को बादल छाए रहेंगे, यह क्रम निरंतर चलता रहेगा तथा सोमवार को भी भोपाल में हल्की वर्षा के आसार हैं। हालांकि, दिन और रात के तापमान में अधिक गिरावट होने की संभावना नहीं है। दिन में 34-36 डिग्री सेल्सियस एवं रात में तापमान 18-20 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
संबल योजना : 605 करोड़ रुपए 27 हजार श्रमिक परिवारों के खाते में ट्रांसफर
पश्चिमी विक्षोभ का MP में असर
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ में दक्षिण-पश्चिम हवाएं मध्यप्रदेश में पहुंच रही है। इससे अरब सागर से गर्म एवं नम हवाएं आ रही है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में बारिश का दौर शुरू होगा। 4 एवं 5 मार्च को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में हल्की वर्षा होगी। वहीं, 6 और 7 मार्च को सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर में हल्की वर्षा होगी।