Chhindwara Accident
Chhindwara Accident

छिंदवाड़ा । मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा पांढुर्ना के नेशनल हाईवे 47 की है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पांच महिलाओं को कुचल दिया। घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं को नागपुर रेफर किया गया है।

घटना ग्राम बड़चिचोली की पांच महिलाएं खेत में कपास बीनने जा रही थी। इस दौरान आस्था गैस एजेंसी के सामने एक तेज रफ्तार बाइक ने महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं 3 महिलाओं को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार नशे में था। जिसकी वजह से यहा दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृत महिला के शव को पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Bhopal Crime: दो हजार रुपए के लिए बदमाशों ने बस चालक को चाकू से गोद डाला 

आवारा श्वान ने 1 दिन में 22 लोगों को काटा, 2 बच्चियों की हालत नाजुक

धार। शहर में इन दिनों कुत्तों का आतंक बढ़ा हुआ है।  कोई अगर कहीं से निकलता है तो  गली में घूमने वाले श्वान लोगों के पूछे दौड़ लगाने लगते है। हाल ही मध्यप्रदेश के धार जिले में एक ऐसा मामला आया है जहां आवारा श्वान ने 22 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इन में से दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद कुछ समय के लिए कुत्तों को पकड़ने के लिए जरूर मुहिम चलाई जाती है। लेकिन बाद यह मुहिम ठंडे बस्ते में चली जाती है। यही कारण है कि धार, तिरला, आहू, दिलवारा मांडू समेत अन्य जगह के कुल 22 लोग श्वान के काटने पर जिला अस्पताल उपचार करवाने पहुंचे। इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं।

कंबल का व्यवासाई करने वाली चित्तौड़ की रहवासी अनीता अपने स्वजनों के साथ मुख्य बाजार में सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान एक कुत्ता आया और अनीता पर हमला कर दिया। इसमें अनीता के पांव में चोट आई है। वहीं अर्जुन कॉलोनी में घर के आंगन में निकिता पिता राकेश उम्र 5 साल, दिव्या पिता दिनेश उम्र 6 साल सहित वंशिका उम्र 3 साल खेल रहे थे, तभी अचानक कुत्ते उन पर भी हमला कर दिया। जिससे बाद क्रोधित दादा ने कुत्ते को मौके पर ही मार दिया। मोतीलान ने बताया कि कुत्ता पागलों की तरह पूरे क्षेत्र में घूम रहा था।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।