MP NEWS : मध्यप्रदेश में जनवरी में हुए नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने गए हैं। अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर परिषद और धार जिले के कुक्षी, सरदारपुर और धामनोद नगर परिषद में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए। अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमाया है। बीजेपी से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उमंग गुप्ता को 8 मत मिले, कांग्रेस से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल को 7 वोट मिले। 1 मत से बीजेपी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर भी बीजेपी ने 1 वोट से कब्जा जमाया है। भाजपा से उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार रवि राठौर को 8, जबकि कांग्रेस से उम्मीदवार राजकिशोर राठौर को 7 मत मिला है। धार के कुक्षी नगर परिषद में कांग्रेस जीती हुई बाजी हार गई। कांग्रेस के 8 पार्षद होने के बाद भी 7 पार्षदों वाली भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। एक मत रिजेक्ट होने से चिट्ठी उछली और भाजपा की रेलम चौहान निर्वाचित घोषित हुई है। वहीं सरदारपुर और धामनोद में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर नगर परिषद पर अपना कब्जा जमाया है।

इंदौर के ग्रीन बॉण्ड को मिला जनता का प्रतिसाद: मुख्यमंत्री

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर नगर निगम द्वारा बिजली के खर्च को कम करने के लिए वित्तीय नवाचार करते हुए जारी किए गए ग्रीन बॉण्ड को जनता ने सराहा है। इंदौर में खरगोन के जलूद से नर्मदा जी का जल आता है। नगर निगम इंदौर ने खरगोन में 60 मेगावॉट का सोलर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए 244 करोड़ रूपए के ग्रीन बॉण्ड इश्यू किये थे। मात्र ढाई घंटे में ही ग्रीन बॉण्ड से 300 करोड़ जुटाए गए और कल शाम तक 650 करोड़ के बॉण्ड भरे गए।

MP में इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी निर्माण की बेहतर संभावनाएं

प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिए जारी गतिविधियों पर विश्वास करते हुए लोगों ने बॉण्ड भरे हैं। इससे शहरों को विकास के लिए राशि जुटाने की एक नई राह मिली है। ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्थाएँ सक्रिय हो रही हैं और उन्हें जन-सामान्य का प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है, जो स्वागत योग्य है। इस पहल के लिए इंदौर नगर निगम, जन-प्रतिनिधि और इंदौरवासी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने यह जानकारी आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए दी।