Bhopal News: आज भाजपा के पितृ पुरुष व जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीन दयाल की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित भाजपा के तमाम नेतागण लालघाटी चौराहे पर लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्मार्ट पार्क में पौधारोपण किया।
शाम को विकास यात्रा की समीक्षा-
मुख्यमंत्री आज दोपहर उज्जैन में महाशिवरात्रि पर महाकाल की नगरी में 21 लाख दीप प्रज्जवलि तर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री रात 9:30 बजे प्रदेश भर में निकाली जा रही विकास यात्राओं की प्रगति की रिपोर्ट लेंगे। विकास यात्रा की समीक्षा कर जानकारी लेंगे कि अब तक कितनी यात्राएं निकल चुकीं और कितने विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री करेंगे समापन समारोह में शिरकत
भोपाल। आज शनिवार शाम को 7 बजे से बोट क्लब पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन समारोह होने जा रहा है। समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय खेल एवं युव मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक भी शामिल हो रहे हैं।
राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का रास्ता भी साफ हो गया है-
प्रदेश के खिलाड़ी अब तक 38 गोल्ड पदक सहित अन्य पदकों के साथ देश में तीसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर हरियाणा और दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र राज्य है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स पहली बाद मध्यप्रदेश में आयोजित किए गए हैं। इस आयोजन के बार प्रदेश में आने वाले दिनों में अन्य राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का रास्ता भी साफ हो गया है। समापन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों के साथ आमजन के शामिल होने की संभावना है। इस वजह से कार्यक्रम के दौरान बोट क्लब के आसपास यातायात का काफी दबाव रहेगा।
वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा-
जिसके चलते दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक इस क्षेत्र में कुछ मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे। साथ ही पार्किंग के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। किलोल पार्क से बोट क्लब की ओर रहवासियों के अतिरिक्त सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन पालिटेक्निक चौराहा से पालिटेक्निक कालेज, मानस भवन परिसर, भारत भवन के सामने स्ट्रीट पार्किंग तथा टैगोर गल्र्स हास्टल परिसर स्थल पर वाहन पार्क कर बोट क्लब की ओर पैदल आवागमन कर सकेंगे ।