भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर उज्जैन जिले के महिदपुर पहुंचे हैं, जहां से राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को खजुराहो पहुंचे थे। वहां जी-20 देशों की संस्कृति कार्य समूह की पहली बैठक को संबोधित किया और रात्रि विश्राम किया।
आज सुबह मुख्यमंत्री खजुराहो से भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तीन मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के भोपाल और सांची आगमन को लेकर की तैयारियों की समीक्षा की है। समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने यहीं से विधानसभा सत्र को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की है। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान विमान से महिदपुर के लिए रवाना हुए।
वे महिदपुर पहुंचे और वहां से विकास रथ पर सवार होकर सभा स्थल पहुंचे हैं, जहां राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री को यहां पेजयल योजना से लाभान्वित 224 गांव के लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही यहां उन्होंने 678 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन कर रहे हैं।
हज आवेदन के 12 दिन : कुछ बेफिक्री में गुजरे, कुछ इंतजार में, आवेदन तादाद निराशाजनक
कथा में शामिल होने सांवेर जाएंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिदुपर में रोजगार मेले और विकास कार्यों की सौगात देने के बाद हेलीकॉप्टर से सांवेर पहुंचेंगे। सांवेर में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा कराई जा रही प्रेम भूषण जी महाराज की कथा में शामिल होंगे और वहां से भोपाल वापस लौटेंगे। देर शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री बुधनी के पास बकतरा में 26 फरवरी को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा करेंगे।
CONCLUSION
अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।