CM Shivraj Singh Chouhan
CM Shivraj Singh Chouhan

भोपाल। मौजूदा भाजपा सरकार के तीन साल 23 मार्च का पूरे होने जा रहे हैं। 23 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ की सरकार गिरने के बाद चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा के चुनाव भी होने जा रहे हैं।

ऐसे में राज्य सरकार भी चुनावी मोड में आ गई है। वर्तमान भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार के साथ भाजपा संगठन भी उत्सव मनाने जा रहा है। भाजपा सरकार 10 अप्रैल तक लगातार अलग-अलग आयोजन करेगा। वहीं भाजपा संगठन भी जनता से जुड़े आयोजन करने जा रहा है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों से अनौपचारिक चर्चा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार 23 मार्च से 10 अप्रैल तक अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच पहुंचेगी। इसकी शुरुआत भोपाल में युवा महापंचायत से होगी।

सत्र समाप्त, नाराजगी बरकरार, 6 दिन पहले ही सिमट गया बजट सत्र

क्या-क्या आयोजन होने जा रहे-

22 मार्च से प्रत्येक पंचायत में लाडली बहना से जुड़ेे कार्यक्रम
23 मार्च को यूथ महापंचायत भोपाल में होगी। दोपहर 1 बजे से ढाई बजे के बीच होगी।
24 मार्च को रोजगार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसका मुख्य कार्यक्रम नीमच में होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।
25 और 26 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का कार्यक्रम।
27 मार्च को 572 करोड़ रुपए की सब्सिडी सीधे खातों में ट्रांसफर होगी। एमएसएमई के तहत।
3 अप्रैल को भू अधिकार दिवस बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री बैतूल से इस अभियान शुरुआत करेंगे।
4 अप्रैल को खंडवा में लाडली बहना कार्यक्रम होगा, मुख्यमंत्री होंगे शामिल।
5 अप्रैल तेंदुपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम शुरू होगा।
6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। इस मौके पर स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू होगा।
7 अप्रैल को दो बड़ी योजनाओं का लोकार्पण होगा। इसके दो कार्यक्रम होंगे। एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।
8 अप्रैल को प्रदेश के 52 जिलों में प्रबुद्धजन चर्चा कार्यक्रम होगा।
9 अप्रैल को किसान सम्मेलन होगा। इसमें चयनित सिंचाई योजनाओं का एक साथ शिलान्यास होगा।
10 अप्रैल को भूआवासीय अधिकार योजना का शुभारंभ होगा।