Crime News
Crime News

भोपाल। बैरसिया इलाके में स्थित कीटखेड़ी गांव में रहने वाली विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। वारदात को महिला के पति ससुर, जेठ और देवर ने अंजाम दिया है। पीड़िता का उसका जेठ घरेलू कामकाज नहीं करने को लेकर पीट रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे केरोसिन ऑयल छिंड़ककर आग के हवाले कर दिया। अस्पताल में भर्ती महिला ने बीती रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पूर्व में इस मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया था। अब मर्ग कायम कर दहेज हत्या की धाराओं का इजाफा किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले दान-दहेज से नखुश थे-

पुलिस के अनुसार सोनम यादव पति देशराम यादव (30) निवासी कीटखेड़ी गांव थाना बैरसिया गृहणी है। उसका पति खेती किसानी के साथ ही प्रायवेट काम करता है। उसकी शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। महिला ने तेहसीलदार को दिये बयानों में बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति व ससुराल वाले दान-दहेज से नखुश थे। पति मायके से नकद लाने का दबाव बनाता था।

जिससे वह कारोबार बढ़ा सके। वहीं उसका ससुर देशराज यादव, जेठ नीरज यादव तथा देवर चैन सिंह यादव तीनों महिला को घरेलू काम काज को लेकर प्रताड़ित करते थे। उसके बनाए खाने में खराबी निकालकर मारपीट किया करते थे। बीती 17 मार्च को भी जेठ ने घरेलू काम को लेकर महिली को खरीखोटी सुनाई। विरोध करने पर आरापी पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

अधिक विरोध करने पर पति, ससुर व देवर ने महिला को केरोसिन ऑयल डालकर जिंदा जला दिया। चीखपुकार की आवाजें सुनने के बाद आस पास के लोगों ने महिला को किसी तरह से बचाया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमीदिया हॉस्पिटल में महिला की इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई। वारदात के बाद से चारों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के दावे किए जा रहे हैं।

Crime News: दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार संदिग्ध लुटेरे

भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र के हाथ से मोबाइल छीन लिया। वारदात के वक्त छात्र खाना खाने के बाद पैदल टहलने निकला था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

एसआई शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि दानिशकुंज कोलार निवासी शुभम श्रीवास्तव पुत्र दिनेश श्रीवास्तव(28) प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है। बुधवार रात वह खाना खाने के बाद घर से पैदल टहलने निकला था। रात करीब ग्यारह बजे जब वह अपने दोस्त से मोबाइल पर बातें करते हुए दानिशकुंज चौराहा रोड पर पहुंचा। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने उसके हाथ से मोबाइल झपटा और बाबड़िया कलॉ की ओर फरार हो गए।

लूट की वारदात के अगले दिन गुरुवार को शुभम ने थाने पहुंच कर वारदात की सूचना दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात दो बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। एसआई कुशवाहा ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है।

इनमें से एक कैमरे में संदिग्ध बाइक सवार बदमाश दिखाई दिए हैं। लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका चेहरा व बाइक का नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।