भोपाल। प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। चुनावी साल में उनकी सक्रियता से कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
चुनावी तैयारियों के साथ पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे-
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज शुक्रवार को सुबह बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से बैठकों का सिलसिला शुरू कर रहे हैं। वे बैरसिया में मंडलम और सेक्टर के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। इसे बाद वे दोपहर बाद गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे और यहां भी वे कांग्रेस नेताओं के साथ मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों के साथ पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे।
भोपाल प्रभारी मुकेश नायक ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी को दिग्विजय सिंह भोपाल में बैठक लेंगे। आज सुबह 11 बजे के बाद बैरसिया में मंडलम व सेक्टर के कार्यकर्ताओं से वन टू वन बातचीत कर रहे हैं। वहीं बैठक के द्वितीय सत्र में बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई एवं अन्य समस्त मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही 3:30 बजे गोविंदपुरा विधानसभा में मंडलम सेक्टर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
कमलनाथ के महिला सुरक्षा के लिए स्मार्ट फोन में एप्लीकेशन का क्या हुआ
पूर्वोत्तर राज्यों के दल के लिए आयोजित हुआ नागरिक अभिनन्दन समारोह
भोपाल। पूर्वोत्तर में बहुत सी समस्याएं हैं, लेकिन खूबियां भी बहुत हैं। हम सब को भावनात्मक रूप से एक दूसरे से जुडऩा होगा। पूर्वोत्तर को भारत से जोडऩे के लिए मेन-टू-मेन कनेक्शन के साथ हैण्ड होल्डिंग भी की जानी चाहिए। इस दिशा में और भी अधिक प्रयासों की जरूरत है। शेष भारत के नागरिकों को भी पूर्वोत्तर के राज्य देखना चाहिए और यहां के लोगों से जुडऩा चाहिए। यहां बहुत सुंदर प्रदेश हैं। यह बात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अखेतो सेमा ने कही।
राजधानी के समन्वय भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2023 में उत्तर पूर्व के राज्यों से आए 29 विद्यार्थियों के लिए नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अखेतो सेमा मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक, विशेष अतिथि महापौर मालती राय, प्रदेश संगठन महामंत्री, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्याथियों ने इस दौरान अपने अनुभव भी साझा किए।