MP NEWS : अपनी मांगों को लेकर बीते दिनों से हड़ताल कर रहे प्रदेश के डॉक्टर्स फिलहाल अपने काम पर लौट गए हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से हुई चिकित्सक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद डॉक्टर्स ने हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया है।

हाई पॉवर कमेटी बना रहे हैं: सारंग

डॉक्टर्स हड़ताल को लेकर मंत्री सारंग ने बताया कि, चिकित्सा महासंघ के पदाधिकारियों से मुलाकात हुई है, उनसे लगातार बातचीत चल रही थी। उनकी मांगों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार गंभीर है। महासंघ की जो मांगें हैं, उन्हें लेकर हम एक हाईपावर कमेटी बना रहे हैं। उन पर वह कमेटी समय सीमा में विचार कर रिपोर्ट देगी। जो भी सुझाव महासंघ की ओर से आए हैं उनमें कई विभागों के डॉक्टरों की मांगें हैं। कमेटी में चिकित्सा महासंघ के तीन प्रतिनिधि भी इस कमेटी में शामिल रहेंगे। जो सभी बिंदुओं पर विचार के बाद अपनी रिपोर्ट देगी।

हमारी सरकार संवाद करने वाली सरकार है

मंत्री सारंग ने कहा कि, हमारी सरकार संवाद करने वाली सरकार है। कोरोना के समय में डॉक्टरों ने बहुत अच्छा काम किया था। मंत्री सारंग ने कहा कि मैं चिकित्सा महासंघ को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया है। प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था में कहीं कोई दिक्कत नहीं आई है। सभी डॉक्टर काम कर रहे हैं। मरीजों का इलाज निरंतर जारी है। इधर, भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स ने भी अब हड़ताल खत्म कर दिया है। यहां सभी व्यवस्थाएं सुचारू हो गई हैं।

कमलनाथ के महिला सुरक्षा के लिए स्मार्ट फोन में एप्लीकेशन का क्या हुआ

ये हैं डॉक्टर्स की मांगें

मध्यप्रदेश शासकीय/स्वशासी चिकित्सक महासंघ की मांगों में डॉक्टरों को काम करने के लिए उचित वातावरण मिले और प्रशासनिक अधिकारियों की दखलअंदाजी रुके, उच्चतम पदों पर चिकित्सकीय संवर्ग के अधिकारियों की पदस्थापना हो, समस्त विभागों में कार्यरत चिकित्सकों के लिए डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोगेशन DACP के आदेश जारी हो, सभी चिकित्सकीय संवर्ग के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू करें, डॉक्टरों की पदोन्नति प्रमुख रूप से शामिल है।