भोपाल। निरोग काया के लिए योग एक बड़ी ताकत है। अंग्रेजी दवाओं के सेवन से होने वाली कल की मुश्किलों की बजाए आज के चंद एहतियात और छोटी सी कसरत कारगर साबित हो सकती है। डॉ प्रगति श्रीवास्तव लंबे समय से इसी पद्धति से मरीजों को कम्पलीट रिलैक्स के हालात बना रही हैं। योग से निरोग के उनके फंडे को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है, इसकी सराहना की जा रही है। साथ ही इसके लिए सम्मान के हाथ भी उठे हैं।
डॉ प्रगति श्रीवास्तव को सम्मानित किया
दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राइजिंग इंडिया विमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन के दौरान डॉ प्रगति श्रीवास्तव को सम्मानित किया। देशभर में विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियों के सम्मान के दौरान डॉ प्रगति को सम्मान पट्टिका और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया।
धर्म की आधारशिला पर ही पूरी मानवता टिकी हुई है: राष्ट्रपति मुर्मु
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक सोमनाथ भारती ने कहा, प्रतिभाओं को सम्मान का लोभ नहीं होता, लेकिन ये समाज का नैतिक दायित्व है कि वह उन लोगों के लिए धन्यवाद के दो बोल, सम्मान के चंद फूल और सदा याद रखे जाने वाले कुछ क्षण उन्हें अर्पित करें, जिन्होंने सबकी भलाई और सुकून के लिए समाज को कुछ न कुछ दिया है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता गिन्नी कपूर आदि भी मौजूद थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस सम्मान को पाकर डॉ प्रगति ने कहा कि सम्मान हमेशा जिम्मेदारियां बढ़ाते हैं और हमें कुछ नया और अभिनव करने का उत्साह भी देते हैं।