भोपाल। बरखेड़ी के राधाकृष्ण मंदिर के सामने रहने वाले बुजुर्ग ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बीते पांच सालों के भीतर उनके एक बेटे ने सुसाइड कर लिया, जबकि दूसरे की लकवे के कारण जान चली गई। जवान बेटों के गम मेें वह दुखी रहते थे। पुलिस का अनुमान है कि इसी के चलते उन्होंने जान दी है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार मनीराम पुत्र पूरनलाल यादव (65) मकान नंबर 27 राधाकृष्ण मंदिर के सामने बरखेड़ी में रहते थे। मकान के किराए से अपना गुजर बसर करते थे। उनके दामाद ने पुलिस को बताया कि बीते पांच सालों के भीतर उनके दो जवान बेटों की मौत हो चुकी है। एक ने आत्महत्या कर ली थी। दूसरे की लकवे की बीमारी के कारण जान चली गई थी। दोनों बेटों की मौत से दुखी होकर उन्होंने जान दी है।
बेटों की मौत के बाद से वह गुमसुम रहते थे। घर में केवल उनकी पत्नी बची हैं। बीती रात करीब एक बजे पत्नी को मनीराम का शव फंदे पर लटका दिखा था। उन्होंने तत्काल पड़ोसियों की मदद से बॉडी को फंदे से उतारा। जिसके बाद में रिश्तेदारों को मामले की जानकारी दी। रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
कन्या पूजन के दौरान हादसा, 25 से ज्यादा लोग घायल, राहत एवं बचाव कार्य जारी
सुआरों को वृद्ध का शव चीथता देख फैली सनसनी
भोपाल। अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार आदर्श नगर में रहने वाले 65 वर्षीय विजय कुमार पुत्र सूरज सिंह पूर्व में मजदूरी किया करते थे। फिलहाल वह कोई काम नहीं कर रहे थे। शराब पीने के आदि थे और नशे में धुत होकर परिजनों के विवाद भी करते थे। मंगलवार को वह घर से बिन बताए निकले थे। इसके बाद दिन भर नहीं लौटे, हालांकि परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई।
कल दोपहर को गायत्री नगर मैदान में स्थित झाडिय़ों में उनके शव को सुअरों द्वारा चीथते हुए इलाके में रहने वाले युवकों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद में स्पॉट पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तब तक सुअर बॉडी का चहरा और सीना खा चुके थे। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर बीती रात उसकी पहचान की जा सकी।
उनके बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता अकसर बिन बताए निकल जाया करते थे। एक दिन में लौट आते थे, लिहाजा पुलिस में रिपोर्ट नहीं की गई। वहीं पुलिस का अनुमान है कि शराब के नशे में वद्वा झाडिय़ों में लेट गए, हार्ट अटेक के कारण उनकी जान चली गई होगी। मौत के असल कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट में हो सकेगा।
–