Unveiling of Arjun Singh's statue
Unveiling of Arjun Singh's statue

भोपाल। भोपाल के व्यापमं चौराहे पर स्थापित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण को लेकर उनकी प्रतिमा के चारों तरफ पुलिस ने बेरिकेडिंग्स करके पुलिस तैनात कर दी है।

दरअसल मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने गत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर स्व. अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण सरकार द्वारा कराए जाने की मांग की थी। ऐसा नहीं करने पर 4 मार्च को विंध्यवासियों द्वारा प्रतिमा का अनावरण स्वयं करने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद से माना जा रहा था कि 4 मार्च को विवाद होगा।

नारायण त्रिपाठी की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में विंध्यवासी दोपहर व्यापम चौराहे पर पहुंचे हैं, हालांकि पुलिस ने स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा के चारों तरफ बेरिकेडिंग्स कर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

MP का 53वां जिला बना मऊगंज, CM शिवराज ने किया ऐलान

ग्यारह मील के पास सड़क हादसे में युवक की मौत

Bhopal News: ग्यारह मील के पास आधी रात को एक बाइक सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका सगा भाई व ममेरा भाई घायल हुआ है उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

मिसरोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय उमेश गौर बिलखिरिया थानाक्षेत्र के अमझरा गांव में रहता था। कल वह अपने भाई निखिल गौर व ममेरे भाई महेश के साथ मंडीदीप गया था। वहां से लौटते समय रात हो गई। रात करीब दो बजे तीनों बाइस से भोपाल की ओर आ रहे थे। ग्यारह मील के पास टोल नाके से ठीक पहले उनकी तेज र तार बाइक सड़क किनारे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में उमेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि निखिल और महेश बुरी तरह से घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची उमेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। वही निखिल और महेश को इलाज के लिए अस्पतला में भर्ती कराया गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि ट्रक चालक ने ट्रक को सड़क के बाजू खड़ा किया था तथा वह टोल टैक्स की पर्ची कटवाने के लिए चला गया था। उमेश की बाइक ज्यादा र तार में थी इसलिए वह उसे नियंत्रित नहीं कर पाया।