कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगी आग सरकार के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने सरकार काे घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। दोपहर लगभग 1.15 पर पूर्व सीएम कमलनाथ कमला नेहरू अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी उनके साथ थे। पूर्व सीएम ने इस दौरान बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आगजनी की घटना के बाद आंकड़े छिपाने का खेल चल रहा है। इस दौरान उन्होंने शाम साढे़ पांच बजे स्वास्थ्य मंत्री के बंगले का घेराव करने की बात कही है।



इसके पहले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जयसवाल के साथ सुबह 11.38 पर कमला नेहरू अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन इस दौरान पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। इस कारण दोनों की पुलिस से जमकर बहस भी हुई। इस पूरे मामले में कांग्रेस ने सरकार पर मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप भी लगाया है।