Fraud
Fraud

भोपाल। राजधानी के एक ट्रैवल्स संचालक के साथ 7 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर जालसाज ने उनके बी 2 बी पोर्टल का आईडी पासवर्ड चुराकर वॉलेट से दुबई जाने के लिए अलग-अलग लोगों के 16 टिकिट बुक कर लिए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

रेल व फ्लाईट की टिकिट बुक करने का काम करते हैं-

एसआई पारस सोनी ने बताया कि आकृति इको सिटी बाबड़िया कलॉ, शाहपुरा निवासी कपिल अग्रवाल पुत्र केशव कुमार (53) का एमपी नगर जोन-1 में रुचि ट्रैवल्स सर्विस नाम से कारोबार है। वह वर्ष 2009 से ऑनलाइन होटल, रेल व फ्लाईट की टिकिट बुक करने का काम करते हैं।

16 टिकिट कीमत करीब 6.99 लाख रूपए की बुकिंग कर ली-

इस काम के लिए वह ऑन लाइन बी 2 बी पोर्टल का इस्तेमाल करते हैं। उक्त पोर्टल के वॉलेट में इन बुकिंग के लिए उन्होेंने पिछले दिनों 7 लाख रूपए जमा कर रखे थे। गत 11 फरवरी से 12 फरवरी की सुबह तक किसी अज्ञात जालसाज ने आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल कर उनके ट्रैवल्स के बी 2 बी पोर्टल से दुबई, शारजहां और रियाद समेत अन्य देश जाने के लिए अलग-अलग लोगों के नाम से 16 टिकिट कीमत करीब 6.99 लाख रूपए की बुकिंग कर ली।

कभी गेती उठा लेते हैं तो कभी ढोल बजाते हैं…शिवराज कलाकारी करके लोगों को भ्रमित कर रहे हैं…

हालांकि, इन 16 टिकिट में से 4 टिकिट केंसिल होने के कारण उनके वॉलेट में करीब 1 लाख रूपए वापस आ गए। जबकि 12 लोगों ने वोडिंग ले ली थी। 12 फरवरी की सुबह ऑफिस पहुंचने पर उन्हें जालसाजी का पता चला था। इसके बाद उन्होंने सायबर क्राइम में एक लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

फरियादी कपिल अग्रवाल का कहना है कि इस वारदात को 11 फरवरी की रात साढ़े ग्यारह बजे से लेकर अगली सुबह 12 बजे तक अंजाम दिया गया है। उनका मनना है कि इस वारदात को संगठित तरीके से अंजाम दिया गया है। जिस तरह से उनके बी 2 बी पोर्टल के वॉलेट का इस्तेमाल कर टिकिट बुक की गई हैं, वह किसी जानकार व्यक्ति द्वारा ही की जाना संभव है।