ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में किसान महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने महिला के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने एक फर्जी महिला की मदद से किसान महिला की करीब 5 करोड़ की जमीन को बेच दिया। कुछ समय बाद जब इस घटना की जानकारी महिला को मिली तब उनसे इस मामले शिकायत सिरोल थाना में की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और मामले जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
तहसीलदार सहित अन्य पर आरोप
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सिरोल थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोल नैनागिरी की है। प्रेमा बाई गुर्जर जो की एक किसान महिला है उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बतया कि, कुछ महीने पहले ही उसे पता लगा है की उसकी जमीन को धोखे से बेच दिया गया है, महिला की इस शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि इस वारदात में तहसीलदार गुर्जर, शैलेन्द्र सिंह, हरिओम, प्रमोद और वीरेश कुमार शामिल थे।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में MP ने हासिल की उपलब्धि, “लक्ष्य” अभियान में देश में प्रथम
जानकारी के मुताबिक़ पांचों बदमाशों ने प्रेमा बाई गुर्जर के स्थान पर एक फर्जी महिला को खड़ा कर ज़मीन के दस्तावेजों पर साइन करवाए। वहीं, जांच के दौरान यह भी सामने आया कि, किसान महिला अनपढ़ है और उसे साइन करना नहीं आता, वह अंगूठा लगती है, लेकिन फर्जी महिला ने दस्तावेजों पर दस्तखत किए थे। साथ ही फर्जी महिला की आईडी में उसका नाम और उसके पति का नाम भी गलत लिखा हुआ था।