G-20 meeting
G-20 meeting

भोपाल। भारत इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत के अलग-अलग शहरों में जी-20 देशों की विभिन्न विषयों और मुद्दों पर बैठकें हो रही हैं। भोपाल में जी-20 की विचार समूह की बैठक हो चुकी है। आज सोमवार से इंदौर में कृषि समूह की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हो रहे हैं।

बैठक में कृषि के सतत विकास, क्लाइमेट चेंज, अंतर्राष्ट्रीय जरूरतों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बैठक का शुभारंभ करने इंदौर रवाना होने से पहले भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जी-20 की कृषि कार्य समूह की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।

इंदौर में हो रही इस बैठक में कृषि क्षेत्र में पर्यावरणीय बदलाव का असर, अंतर्राष्ट्रीय मानक स्तर पर बीजों की गुणवत्ता, कृषि के सतत विकास, भविष्य की जरूरतों के अनुरूप अनाजों का उत्पादन सहित अन्य मुद्दों पर विशेषज्ञ विमर्श करेंगे। मैं बैठक में प्रदेश में कृषि क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी देने के साथ कृषि विकास दर, सिंचाई, उन्नत बीजों और किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दूंगा। इसके साथ ही आने वाले वर्षों में कृषि क्षेत्र में क्या करने जा रहे हैं, उस संबंध में भी बैठक में चर्चा करूंगा।

भीम आर्मी लड़ेगी MP विधानसभा चुनाव, चंद्रशेखर आजाद बोले- आदिवासी CM बनाएंगे

30 देशों के प्रतिनिधि हो रहे शामिल-

बैठक 13 से 15 फरवरी तक चलेगी। इस बैठक में 20 सदस्य देशों के अलावा 10 आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि, अतिथि राष्ट्रों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेने पहुंचे हैं। विशेषज्ञ कृषि विकास पर मंथन करेंगे। कृषि प्रणाली में सुधार कर दुनिया को खाद्य सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही इससे पर्यावरण कैसे सुरक्षित और संरक्षित रहे।

इंदौरी स्वाद चखेंगे मेहमान-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदर्शनी का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत करेंगे। स्वाद की राजधानी इंदौर में 20 देशों से आए मेहमानों को इंदौरी व्यंजनों का स्वाद चखाया जाएगा। समूह बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को बोलिया सरकार छत्री से राजवाड़ा तक हेरिटेज वॉक भी कराई जाएगी। इसके तहत सुबह 6.30- 8.30 तक किसान मिलेट्स का प्रमोशन किया गया। सुबह 8.30-10.30 तक हेरिटेज वॉक किया गया। 10.45-12.45 तक बाइलेट्रल मीटिंग हो रही है। दोपकर 1 बजे उद्घाटन और 1.30 बजे सीएम का संबोधन होगा। शाम 5 तक बैठकें होंगी।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।