दमोह। मध्यप्रदेश की दमोह पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे फर्जी आरोपी को पकड़ा है, जो अपने आप को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निजी सचिव बताता था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी आकाश दुबे दमोह के सिविल वार्ड नंबर 3 में रहता है। काफी दिनों से लोगों को झांसा दे रहा था और बता रहा था कि वह मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निज सचिव है। इतना ही नहीं, बल्कि उसने एक शादी समारोह के कार्ड में भी अपने के नाम के आगे खुद को सीएम शिवराज सिंह का निज सचिव लिख रखा था।
झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर सोना व्यापारी से अड़ीबाजी, गृहमंत्री तक पहुंचा मामला…
विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
वहीं, इस मामले की सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आकाश दुबे शादी के कार्ड में अपने नाम के आगे मुख्यमंत्री का निज सचिव लिखवाया था, पुष्टि करने पर पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति पदस्थ नहीं है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।