भोपाल। राजधानी भोपाल पुलिस ने एक दिन बाद जमकर खेली होली। गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन नेहरू नगर पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कमिश्नर ऑफ पुलिस मकरंद देउसकर सहित आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने साथियों के साथ डांस भी किया।
पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस कर्मी, अधिकारी डीजे की धुन पर खूब थिरकते नजर आए। वहीं, सभी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। फाग गीतों की धुन पर सभी ने होली उत्सव को एंज्वॉय किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी बंदूक से रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाते हुए दिखे। हर साल होली के दूसरे दिन पुलिस की होली होती है, होली उत्सव कार्यक्रम में उनके परिजन भी शामिल होते हैं।
प्रदेशभर के थानों में मनाई गई होली
इधर, भोपाल के अलावा प्रदेशभर के थानों में भी पुलिस ने आज अबीर-गुलाल के बीच होली का जश्न मनाया। इंदौर में DRP लाइन में पुलिस कमिश्नर की ओर से होली मिलन कार्यकम हुआ। यहां शहरभर के पुलिस अफसर और स्टाफ के लोग इकट्ठा हुए और होली मनाई। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने होली त्यौहार मनाया और फाग गीतों पर जमकर थिरके। भोपाल के थानों में भी होली मिलन समारोह मनाया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों के परिजनों ने भी खूब होली खेली।