Chief Minister Shivraj Singh Chouhan
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan

Bhopal News: भारत भवन की 41वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस अवसर पर पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त कलाकारों को सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि कला, संगीत, नृत्य और उत्सव के बिना जीवन अधूरा है। शरीर , मन, बुद्धि और आत्मा का सुख ये चार तरह के सुख होते हैं। मनुष्य को सुखी रहने के लिए इन चारों की जरूरत होती है। कला और संस्कृति सुखी जीवन के लिए आवश्यक है।

उन्होंने कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत भवन ने 41 वर्ष में कला-संस्कृति का नया मुकाम कायम किया है। हमने कला ग्राम की स्थापना की है। अगले वर्ष से संचालन शुरू हो जाएगा। कला- परम्परा को आगे बढ़ाऐंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमने अभी लाड़ली बहना योजना बनाई है। बहन सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा। इसके लिए पहले बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति के लिए योजना बनाई गई थी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत एक-एक हजार रूपए बहनों के खाते में डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में कला, संस्कृति, गीत-संगीत का अद्भुत महत्व है। धन-दौलत से जो सुख नहीं मिलता है, वह कला संस्कृति से मिलता है।

मध्यप्रदेश ऊँची आर्थिक उड़ान के लिए तैयार : मुख्यमंत्री

ये हुए सम्मानित-

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम में पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित विभूतियों को सम्मानित किया गया। इनमें पद्मरी भूरी बाई, पद्मश्री दुर्गाबाई, पद्मश्री भज्जू श्याम, पद्मश्री पंडित रामसहाय पांडे, पद्मश्री पंडित उमाकांत गुंदेचा, पद्मश्री कपिल तिवारी, पद्मश्री अर्जुन सिंह धुर्वे, संगीत नाटक अकादमी अवार्डी वसंतराव जैन, संगीत नाटक अकादमी अवार्डी पंडित किरण देशपांडे, संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित आलोक चटर्जी तथा सरफराज को सम्मानित किया गया।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।