Rewa News: रीवा जिले के अपर कलेक्टर इन दिनों लोगों जैविक खेती करने का गुण सिखा रहे है। उनका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने फिल्म स्टार मनोज कुमार जैसे धोती-कुर्ता पहनकर कंधें में हल लिए दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में पहली बार किसी बड़े प्रशासनिक अधिकारी द्वारा हल से खेती करने का मामला सामने आया है।
अपर कलेक्टर खुद खेतों में काम कर रहे हैं-
अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेता मनोज कुमार की तर्ज पर धोती पहने हुए हैं और हाथ में हल लेकर खेतों में काम कर रहे हैं। जिसके बाद एडीएम साहब के कार्यों की चारों तरफ सराहना हो रही है। अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह जिले भर में जगह जगह जाकर पहले तो लोगों को जैविक खेती करने के लिए बता रहे हैं और फिर लोगों के साथ खुद ही खेतों में उतर कर काम कर रहे हैं।
जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना-
मीडिया से बात करते हुए अपर कलेक्टर ने बताया की सोशल मीडिया में बेहतर ढंग से अपनी बात रखने और शासकीय योजनाओं के प्रसार प्रसार के लिए समय समय पर शासन स्तर पर निर्देश दिए जाते हैं। उसी के अंतर्गत जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और उसका प्रयोग करना हमारे इको सिस्टम और पर्यावरण के साथ ही हमारे हेल्थ के नजरिए से हमारे लिए काफी बेहतर है।
मनोज कुमार के एक गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल-
इन्ही चीजों को प्रमोट करने के लिए कुछ वीडियो हम लोगों के द्वारा बनाए गए है, जिसमे अभिनेता मनोज कुमार की एक फिल्म के एक गाने मेरे देश की धरती गाने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट की गई है। प्रशासन का प्रयास है की खेतो, फसलों के बेहतरी के लिए कार्य किया जा सके उन्हें सब चीजों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्य किए जा रहे है।
CONCLUSION
अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।