भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। 30 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में चुनावी सभाओं अपने पीक पर हैं। चुनावी सभाओं में पार्टियों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।

खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उठाए सवालल पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने पलटवार किया है। मंगलवार को खरगोन जिले के सनावद पहुंचे जिले के प्रभारी और प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का कहना था पानी से मछली निकाल दो तो कैसे वोली तड़पती है। वैसे ही कमलनाथ जी और कांग्रेस तड़प रहे हैं।

अधिकारी कर्मचारीयों को धमाका रहे है कि 2023 में सरकार आएगी फिर देख लेंगे। मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। कांग्रेस ने हर वर्ग को 2018 के चुनाव में धोखा दिया है। 28 विधानसभा के उपचुनाव में जनता ने सबक सिखाया अब खंडवा लोकसभा सहित तीनो विधानसभा उप चुनाव भाजपा ही जीतेगी।

ध्यान देने वाली बात है कि है कि मध्य प्रदेश में एक लोकसभा की और 3 विधानसभा सीटें रिक्त हैं। इनमें खंडवा लोकसभा सीट बीजेपी सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान के निधन से खाली हुई है। इसके अलावा पृथ्वीपुर विधानसभा सीट कांग्रेस पूर्व मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह राठौर के निधन से खाली हुई, जोबट विधानसभा सीट कांग्रेस के कलावती भूरिया के निधन से खाली हुई, जबकि रैगांव विधानसभा सीट बीजेपी जुगल किशोर बागरी के निधन से खाली हुई है।