भोपाल। प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बेमौसम बारिश हो रही है। कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश तो कहीं ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि इस बेमौसम बारिश से अब तक 20 से ज्यादा जिलों में गेहूं-चने और सरसों समेत अन्य फसलें बर्बाद हो चुकी है। खेतों में खड़ी फसलें और खलिहान में रखी फसलों को नुकसान हुआ है।

15 मार्च से बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार फसलों पर मंडरा रहे यह संकट के बादल एक बार फिर अपना जोर दिखा सकते हैं। जानकारी अनुसार 15 मार्च से बारिश का एक दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे एक बार फिर प्रदेश भीग सकता है। अरब सागर से आने वाली हवाओं के चलते प्रदेश में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है।

ये क्या बोल गए वीडी शर्मा : हम दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं… देखें video

18 मार्च तक एक्टिव रहेगा सिस्टम

पांच दिन बाद यानि 15 मार्च से पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश का सिस्टम एक बार फिर एक्टिव होगा जो 18 मार्च तक एक्टिव रहेगा। जिससे प्रदेश के इंदौर, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बड़वानी, भोपाल, सीहोर, राजगढ़ आदि जिलों में बारिश की संभावना है।