mp weather : प्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत है मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन और ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 10 फरवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 8 से 10 फरवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में सक्रिय होने के संकेत है, जिससे तापमान गिरेगा और फिर ठंड बढ़ेगी। फरवरी माह में पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा, अचनाक प्रदेश के कई शहरों में दिन के पारे में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के मंडला, दमोह, राजगढ़, उज्जैन, खरगोन, खजुराहो, सागर, सीधी और उमरिया में पारा 30-31 डिग्री के पार हो गया है।

न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से ऊपर आया

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद उत्तर से हवाएं चल रही है, मौसम में नमी भी अब काम हो गई है। हवाएं भी नहीं चल रही है, वहीं दोपहर के समय में धूप में तेजी देखी जा रही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से ऊपर आ गया है और सबसे अधिक न्यूनतम तापमान सागर में 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। 10 फरवरी तक सर्दी का असर कम रहेगा लेकिन उसके बाद फिर से ठंड का दौर शुरू होगा।

पिछले दो दिनों से रात का पारा 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। जिसमें प्रदेश के भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, सतना, सीधी, सिवनी आदि शहर शामिल हैं। प्रदेश में सबसे ठंडा अभी पचमढ़ी है, जहां रात का पारा 5 डिग्री के आसपास है।

8 फरवरी से बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 9-10 फरवरी से फिर कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है । प्रदेश के कुछ शहरों में आज सोमवार को भी ठंड का तेज असर देखने को मिल सकता है। यहां पारा 10 डिग्री के नीचे रहेगा। हालांकि, दिन के पारे में बढ़ोतरी रहेगी। 7, 8 और 9 फरवरी को दिन और रात दोनों में ही ठंड का असर कम होगा, लेकिन इसके बाद कड़ाके की ठंड का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। मौसम के इस बदलाव के कारण इंदौर सहित प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।फरवरी में ठंड के पारे में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से ऊपर आ गया है। नर्मदापुरम में यह सबसे कम 6.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान सागर में 15.8 डिग्री रहा।

विकास यात्रा में बिगड़ी BJP विधायक की तबीयत, समय पर नहीं मिला ऑक्सीजन सिलेंडर

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश के कुछ शहरों में 6 फरवरी को भी ठंड का असर थोड़ा ज्यादा रह सकता है। यहां पारा 10 डिग्री के नीचे रहेगा। हालांकि, दिन के पारे में बढ़ोतरी रहेगी। 7, 8 और 9 फरवरी को दिन और रात दोनों में ही सर्दी का असर कम होगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड का दौर फिर से शुरू हो जाएगा।

10 से पहले पारे में आएगा उछाल

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार तक रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। उसके बाद फिर तापमान में कमी दिखने की संभावना है। अगले 1-2 दिन यानी 10 फरवरी के पहले तापमान में 3 डिग्री तक का उछाल आ सकता है, हालांकि सिवनी और बालघाट जैसे जिलों में अभी शीतलहर और शीतलहर का असर जारी है, अभी अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से आसपास बना हुआ है। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने वाला है। आठ फरवरी के बाद कुछ परिवर्तन संभव है।