Bhopal News: दिल्ली में हत्या कर मध्यप्रदेश में फरारी काट रहे आरोपियों को ढूंढते हुए दिल्ली पुलिस ओंकारेश्वर पहुंची। यहां तीन आरोपी एक होटल में छिपे हुए थे। तीन में से एक बदमाश बचने के चक्कर में दो मंजिला इमारत से कूद गया। लेकिन वह इस दौरान पत्थर पर गिर गया। उसकी सिर फूटने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला गुरुवार शाम करीब 7 बजे का है। दिल्ली पुलिस की टीम टीआई बलजीत सिंह के साथ पुराने पुल के पास ओंकारेश्वर मंदिर की तरफ पहुंचे। वे दिल्ली में हत्या कर भागे आरोपी शाहदरा, दिल्ली निवासी मोहित पिता अक्षय ठाकुर, अभिषेक पिता राकेश ढकोलिया व 15 वर्षीय नाबालिग लड़के की तलाश में जुटे थे। दरअसल, आरोपियों की लोकेशन ओंकारेश्वर में मिली थी। खुफिया पुलिस से सूचना मिली थी कि तीनों ओंकारेश्वर में पिछले एक सप्ताह से छिपे हैं। टीम सूचना पर पुराने पुल और मंदिर के आसपास की होटल में छानबीन कर रही थी, तभी आरोपी अभिषेक पुल के पास अग्रवाल की जिम से निकलते हुए दिखाई दिया।
रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई यात्री बस, 15 घायल, 10 की हालत नाजुक
खंडवा जिला पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि दिल्ली में एक हत्या के मामले में ओंकारेश्वर में छुपे आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस यहां पहुंची थी। पुलिस के पास इनपुट था कि दिल्ली में एक हत्याकांड के तीनों आरोपी खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में छिपे हुए है। इस इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने खंडवा के मांधाता पुलिस के साथ सर्चिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया-
पुलिस टीम मंदिर के आसपास की होटल में छानबीन कर रही थी, तभी आरोपी अभिषेक पुल के पास जिम से निकलते हुए दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर अभिषेक को दबोच लिया। जिम की दूसरी मंजिल पर खड़े मोहित और एक अन्य आरोपी ने पुलिस को देखा, तो वे भागने लगे। तभी मोहित ने दूसरी मंजिल से ही छलांग लगा दी। पत्थर पर गिरने से उसका सिर फूट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, विगत 26 जनवरी की रात विवेक विहार के सूरजमल पार्क में सुरजीत सिंह (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने जिन तीन नाबालिगों को शुरुआत में पकड़ा था। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि सुरजीत ने उनकी गैंग से हुक्का लिया था। बार-बार पैसे मांगने पर भी वह न तो हुक्का दे रहा था और न ही इसके 500 रुपए। इस बात से नाराज होकर उन्होंने सुरजीत पर हमला कर दिया था। इस वारदात में 6 आरोपियों के नाम सामने आए थे। तीन नाबालिग तो पकड़े गए थे, लेकिन मोहित, अभिषेक और एक अन्य आरोपी फरार थे।
ओंकारेश्वर होटल में छुपे थे आरोपी-
दिल्ली पुलिस को आरोपी निवासी मोहित ठाकुर शाहदरा (दिल्ली), अभिषेक ढकोलिया और तुषार की लोकेशन ओंकारेश्वर में मिली थी। खुफिया पुलिस से सूचना मिली थी कि तीनों ओंकारेश्वर में पिछले एक सप्ताह से छिपे हैं।
खंडवा जिला पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि दो मंजिला इमारत से कूदने के कारण मोहित ठाकुर की मौत ही गई है। अन्य दो आरोपी अभिषेक और तुषार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक मोहित के परिजनों को सूचना दे दी है। मार्ग कायम कर जांच की जा रही है।