Devsar Hospital
Devsar Hospital

Singrauli News: सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र में एक फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह में बासी खाना खाने से कई लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सभी लोगों को देवसर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां समय पर इलाज न मिलने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई।

बीमार लोगों का उपचार चल रहा है-

बताया जा रहा है कि सिंगरौली के चंदरेह गांव के एक घर मे 9 फरवरी को बारात आई थी। शादी के अगले दिन 10 फरवरी को कई लोगो ने बासी भोजन कर लिया जिससे सभी को उल्टी दस्त आना शुरू हो गया। वही सही समय पर इलाज न होने पर एक 8 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई जबकि अन्य बीमार लोगों का उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सबंधित अधिकारी जाँच मे जुट गये है।

MBA पास युवती ने भगवान शिव से विवाह कर लिया सन्यास

दरअसल, देवसर से 65 किलोमीटर दूर चंदरेह गांव में एक ग्रामीण के यहां शादी समारोह था। बारात विदा होने के दूसरे दिन घर वालों और रिश्तेदारों ने शादी का बचा हुआ खाना खा लिया। इससे दो दर्जन से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। दूसरे दिन तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख सभी उपचार के लिए देवसर हॉस्पिटल पहुंचे। जहां आठ साल की बच्ची की मौत हो गई।

गांव में मातम पसरा हुआ है-

वहीं, अन्य सभी लोगों का अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर को सभी लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, बच्ची की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। उक्त जानकारी देवसर के एसडीएम विकास सिंह और सेवसर अस्पताल के सीएबीएमओ डॉक्टर सीएल सिंह ने दी।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।