Pandit Pradeep Mishra
Pandit Pradeep Mishra

Burhanpur News। बुरहानपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडाल गिरने से सात महिलाएं घायल हो गई। जानकारी के अनुसार शहर के रेणुका मंडी परिसर में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचीं सात महिलाएं मंगलवार दोपहर घायल हो गईं। इनमें से चार महिलाएं कथा का पंडाल गिरने से घायल हुई, जबकि तीन महिलाएं प्रवेश द्वार पर ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई हैं। इनमें से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा पाइप खिसकने की वजह से हुआ।

पाइप के खिसकने से हुआ हादसा-

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे से कथा पंडाल में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाएं अपना स्थान सुरक्षित करने का प्रयास कर रही थीं। इसी बीच पंडाल का एक पाइप खिसक गया और पंडाल का बड़ा हिस्सा भक्तों पर आ गिरा। सिर पर पाइप लगने से बुलढाणा महाराष्ट्र निवासी वृद्धा उमा चंद्रकिशोर श्रीवास, पुनासा खंडवा निवासी अनीता मालवीय व दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

Sidhi Crime: शादी से किया इंकार तो, प्रेमी ने ब्लेड से काट दिया प्रेमिका का गला

Bhopal Crime: घर के बाहर खेल रही मासूम को बेर खिलाने के बहाने किया ऐसा काम

Bhopal : अब तक घर नहीं लौटी गायब हुई किशोरी, संदेही युवक बना रहा राजीनामा का दबाव

आयोजन समिति के सदस्यों ने उमा और अनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके कुछ देर बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे कथा स्थल के प्रवेश द्वार पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पातोंडा निवासी ऊषा ज्ञानेश्वर पाटिल, अंकिता पुत्री रवींद्र महाजन निवासी निंबोला व एक अन्य महिला को जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऊषा और अंकिता को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर कथा परिसर में सामग्री लाने के काम में लगा हुआ था।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।